कर्ण शर्मा ने क्रिकेट को कहा अलविदा, भारत के लिए खेले हैं 4 मैच

Karn Sharma: भारतीय क्रिकेटर कर्ण शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 2014 के बाद टीम इंडिया में वापसी नहीं कर सके कर्ण ने अब क्रिकेट के मैदान से दूरी बनाने का फैसला किया है। हालांकि, उन्होंने संकेत दिया है कि भविष्य में वह कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

25 अगस्त को आखिरी मैच खेलेंगे कर्ण शर्मा

38 वर्षीय लेग स्पिनर कर्ण शर्मा फिलहाल यूपी टी-20 लीग में खेल रहे हैं। वह 25 अगस्त को लखनऊ लेग में अपनी टीम के आखिरी मुकाबले के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। कर्ण ने अपने क्रिकेट सफर में परिवार, BCCI, रेलवे, UPCA, आंध्र और विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन समेत सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने यह भी कहा कि वह आगे कोचिंग और क्रिकेट से जुड़ी अन्य जिम्मेदारियों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

4 अंतरराष्ट्रीय मैचों में झटके 5 विकेट

कर्ण शर्मा ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में अपने करियर का इकलौता टेस्ट मैच खेला था, जिसमें उन्होंने 4 विकेट हासिल किए। उन्होंने 2 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। इनमें उनके नाम 1 विकेट रहा। इस तरह कर्ण ने कुल 4 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 5 विकेट लिए।

Sunil Gupta

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

50 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

1 hour ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago