Karnataka: कर्नाटक के सागर शहर में नई कार खरीदने की खुशी उस वक्त हादसे में बदल गई, जब शोरूम से निकलते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर एक मोटरसाइकिल से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
हादसा मारुति शोरूम के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, एक ग्राहक अपनी नई कार की डिलीवरी लेने पहुंचा था। ग्राहक खुद गाड़ी चला रहा था और शोरूम से बाहर निकलते ही अचानक कार से नियंत्रण खो बैठा।
बेकाबू कार सड़क किनारे लगी सुरक्षा रेलिंग तोड़ते हुए वहां से गुजर रही मोटरसाइकिल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक और पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकराती दिखाई दे रही है। हालांकि, चालक ने गाड़ी से नियंत्रण कैसे खोया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
घायलों की पहचान, उम्र और उन्हें किस अस्पताल में भर्ती कराया गया, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। सागर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियों का इंतजार है।
ये भी पढ़े: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का एडवांस बुकिंग में धमाल, ₹5.44 करोड़ की कमाई, मुंबई में टिकट ₹2,770 तक
Vummidi Ethiraj Death: भारत के प्रसिद्ध जौहरी वुम्मिडी एथिराज का बुधवार को तमिलनाडु की राजधानी…
Haridwar Har Ki Pauri: हरिद्वार के प्रसिद्ध हर की पौड़ी घाट पर गंगा स्नान के…
Delhi NCR Air Pollution GRAP 1: दिल्ली-NCR में सर्दियों की दस्तक के साथ वायु प्रदूषण…
Finance Influencer V Harish Death: चेन्नई के पास 27 वर्षीय फाइनेंस इन्फ्लुएंसर वी. हरीश मंगलवार…
Tarique Rahman Temple Visit: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान दुर्गा पूजा के अवसर पर रंगपुर…
Italy Violent Protests: इटली में हिंसक प्रदर्शनों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने सख्त…
View Comments