Italy Violent Protests: इटली में हिंसक प्रदर्शनों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाया है। नए सुरक्षा पैकेज के तहत हिंसा करने वालों को 5 साल तक की जेल और करीब 21 लाख रुपये तक जुर्माना भरना पड़ सकता है। खास बात यह है कि अगर हिंसा में नाबालिग शामिल पाए जाते हैं, तो उनसे हुए नुकसान की भरपाई की जिम्मेदारी उनके परिजनों पर भी आ सकती है।
सरकार के नए नियमों में प्रदर्शन के दौरान हिंसक गतिविधियों को अलग अपराध माना गया है। सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने वाली हिंसा में शामिल लोगों को 5 साल तक की जेल और 21 लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है। चेहरा ढककर हिंसा करने, किसी को चोट पहुंचाने और तोड़फोड़ करने वालों के लिए भी कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है।
इटली के नए कानून के तहत, तोड़फोड़ में शामिल नाबालिगों से हुए नुकसान की भरपाई उनके परिजनों को करनी होगी। सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा माने जाने वाले कुछ मामलों में 14 से 17 साल के किशोरों को भी हिरासत में लिया जा सकेगा। वहीं, मिलान में सुरक्षा मजबूत करने के लिए साल के अंत तक 500 अतिरिक्त सैनिक तैनात करने की योजना है।
इटली के मिलान में 17 और 18 अक्टूबर को हिंसा में प्रदर्शनकारियों और पुलिस जवानों के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान 100 से ज्यादा जवान घायल हुए हैं। वहीं प्रदर्शनकारियों ने दुकानों में लूटपाट की और संपत्तियों में आग लगा दी। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। पुलिस ने बताया कि 17 अक्टूबर की रात करीब 2,000 युवा हिंसा में शामिल थे।
ये भी पढ़ें: इटली में बुर्का-नकाब पर रोक की तैयारी, मेलोनी बोलीं- स्कूलों में विदेशी छात्रों की संख्या करेंगे सीमित
Finance Influencer V Harish Death: चेन्नई के पास 27 वर्षीय फाइनेंस इन्फ्लुएंसर वी. हरीश मंगलवार…
Tarique Rahman Temple Visit: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान दुर्गा पूजा के अवसर पर रंगपुर…
Karnataka: कर्नाटक के सागर शहर में नई कार खरीदने की खुशी उस वक्त हादसे में…
Ramayana Advance Booking 2026: रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: द राइज ऑफ ए लीजेंड'…
CM Revanth Reddy: तेलंगाना सरकार ने ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों…
CJP Spokespersons Delhi HC: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका…