Actor Kartik Got National Award: कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में दमदार अभिनय के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला। यह सम्मान उन्होंने ममूटी के साथ साझा किया, जिन्हें ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए अवॉर्ड दिया गया। हालांकि, इस किरदार तक पहुंचने का सफर कार्तिक के लिए आसान नहीं था। उन्होंने फिल्म के लिए अपनी बॉडी और लुक में बड़ा बदलाव किया था, जिसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
‘चंदू चैंपियन’ देश के पहले पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी पर आधारित थी। उनका किरदार निभाने के लिए कार्तिक आर्यन ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के साथ बॉक्सिंग स्किल्स पर भी जमकर काम किया। इसके लिए उन्होंने करीब 14 महीने तक लगातार ट्रेनिंग ली। नेशनल लेवल के बॉक्सर और फिटनेस कोच त्रिदेव पांडे ने उनके बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन में मदद की। त्रिदेव ने 2024 में कार्तिक की ट्रेनिंग से जुड़ी कई बातें साझा की थीं।
त्रिदेव पांडे के मुताबिक, फिल्म की ट्रेनिंग शुरू होने के समय कार्तिक आर्यन का वजन करीब 90 किलो था। लक्ष्य उनका वजन घटाकर 69 से 75 किलो के बीच लाना था। इसके साथ ही उन्हें एक प्रोफेशनल बॉक्सर की तरह तैयार करना भी जरूरी था। त्रिदेव ने बताया था कि सिर्फ कार्तिक की बॉडी बनाना मकसद नहीं था, क्योंकि फिल्म में बॉक्सिंग के कई अहम सीन थे। इसलिए ट्रेनिंग के दौरान हैंड-आई कोऑर्डिनेशन पर खास ध्यान दिया गया।
ग्वालियर के एक सामान्य परिवार से निकले कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड में पहचान बनाने के लिए लंबा संघर्ष किया। 22 नवंबर 1990 को जन्मे कार्तिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए मुंबई आए थे, लेकिन उनका सपना एक्टर बनने का था। कॉलेज के साथ ही वह फिल्मों के ऑडिशन देने लगे। कई बार बेलापुर से अंधेरी तक लोकल ट्रेन से सफर कर ऑडिशन के लिए पहुंचते और स्टेशन के वॉशरूम में कपड़े बदलते थे। करीब दो-तीन साल तक उनका यही संघर्ष जारी रहा।
ये भी पढ़ें शूटिंग के दौरान घायल हुए कार्तिक आर्यन, घुटने की चोट के बाद अस्पताल में भर्ती
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…