Karur stampede
41 परिवारों को मिला सहयोग, कांग्रेस नेताओं ने घटनास्थल का किया दौरा और जताया संवेदनाएं
Karur stampede : तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए कांग्रेस पार्टी ने राहत और सहयोग का हाथ बढ़ाया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कुल ₹1.02 करोड़ से अधिक की सहायता राशि वितरित की, जिसके तहत हर पीड़ित परिवार को ₹2.5 लाख की आर्थिक मदद दी गई।
यह मदद पीड़ित परिवारों को कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, करूर सांसद ज्योतिमणि, तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडणकर और कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी में सौंपी गई। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के. सेल्वपेरुंथगई और सीएलपी नेता राजेश कुमार भी मौजूद थे।
कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। महासचिव वेणुगोपाल ने कहा –
“यह सहायता केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि करूर के पीड़ित परिवारों के साथ कांग्रेस पार्टी की एकजुटता और करुणा का प्रतीक है।”
करूर हादसे पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना जताई। उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और टीवीके प्रमुख विजय से टेलीफोन पर बातचीत कर सहयोग और शोक संवेदना व्यक्त की। कांग्रेस की यह पहल न केवल राहत पहुंचाने का प्रयास है, बल्कि पीड़ितों के प्रति संवेदना और एकजुटता का संदेश भी देती है।
ये भी पढ़े : एशिया कप 2025 फाइनल विवाद : ACC अध्यक्ष नकवी ने BCCI से मांगी माफी, ट्रॉफी देने से किया इनकार
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…