Kerala ED Raid: केरल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद हिंसा का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से जुड़े ठिकानों पर हुई छापेमारी के दौरान ED अधिकारियों और सुरक्षा बलों पर हमले के आरोप में पुलिस ने अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में सैकड़ों लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और जांच लगातार आगे बढ़ रही है।
पुलिस के मुताबिक, ED की टीम जब तलाशी अभियान पूरा कर लौट रही थी, तभी भीड़ ने उनके वाहनों को घेर लिया। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पत्थर, ईंट और डंडों से हमला किया, जिससे कई सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान एक अधिकारी घायल हो गया, जबकि वाहन चालक को गंभीर चोटें आईं। स्थिति संभालने पहुंची CRPF और केरल पुलिस की टीम को भी विरोध का सामना करना पड़ा। शुरुआती आकलन के अनुसार, घटना में लाखों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
हिंसा के सिलसिले में स्थानीय CPI(M) नेता आई पी बीनू सहित कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने करीब 300 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर गैरकानूनी भीड़ इकट्ठा करने, सरकारी काम में बाधा डालने, हमला करने और हत्या की कोशिश जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर बाकी आरोपियों की पहचान भी की जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य पुलिस प्रमुख रावड़ा ए. चंद्रशेखर ने गृह मंत्री रमेश चेन्निथला से मुलाकात की। बैठक में घटना की समीक्षा की गई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। DGP ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और कई अन्य संदिग्धों की पहचान कर ली गई है।
राज्य पुलिस प्रमुख ने बताया कि ED ने छापेमारी से पहले स्थानीय पुलिस को कोई लिखित सूचना नहीं दी थी। हालांकि, जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई, इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हालात को नियंत्रण में लाने के लिए तुरंत कदम उठाए और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई।
जानकारी के अनुसार, ED ने तिरुवनंतपुरम और कन्नूर समेत कुल 10 स्थानों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा टी से जुड़े कथित CMRL मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई। फिलहाल पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं और आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: भारत-इजरायल रिश्तों पर बोले नेतन्याहू, कहा- दुनिया में सबसे मजबूत समर्थन भारत से…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…