Independence Day in Melbourne
Independence Day : कनाडा के बाद अब ऑस्ट्रेलिया से भी खालिस्तान समर्थकों द्वारा भारतीयों को परेशान किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा घटना ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर से जुड़ी है,जहां भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान खालिस्तान समर्थकों ने उत्पात मचाया। इस दौरान कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें हंगामे की झलक देखने को मिली।
रिपोर्ट्स के अनुसार,मेलबर्न में भारतीय कांसुल जनरल के कार्यालय के बाहर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान कुछ खालिस्तान समर्थक वहां झंडे लेकर पहुंचे और विवादित गतिविधियां कीं। इस हंगामे की वजह से पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और स्थिति काबू पाई।
इससे पहले,मेलबर्न में एक हिंदू मंदिर पर भी हमला हुआ था,जिसमें मंदिर की दीवारों पर नफरती नारे लिखे गए थे। विक्टोरिया चैप्टर के हिंदू परिषद के प्रमुख मकरंद भागवत ने इस हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा हमारे मंदिर शांति, भक्ति, पवित्रता और एकता के स्थल हैं। इन पर हमला हमारी पहचान, पूजा के अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला करने जैसा है।
इसके अलावा,आयरलैंड में भी भारतीयों को निशाना बनाकर हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं के बाद भारत ने आयरिश अधिकारियों से इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि आयरलैंड में भारतीय नागरिकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा के मामलों को डबलिन में आयरिश अधिकारियों और दिल्ली स्थित भारतीय दूतावास के सामने जोर-शोर से उठाया गया है।
भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए कहा है कि विदेश में भारतीयों के खिलाफ होने वाली हिंसा और उत्पीड़न को लेकर वह बेहद गंभीर है और संबंधित देशों से कड़ी कार्रवाई की उम्मीद रखती है।
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…
SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…