Kishtwar Encounter
Kishtwar Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। संयुक्त अभियान के दौरान सेना और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के एक शीर्ष कमांडर समेत तीन आतंकियों को मार गिराया। पूरे क्षेत्र में फिलहाल सघन तलाशी अभियान जारी है।
जानकारी के मुताबिक, किश्तवाड़ के छातरू क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सेना और SOG की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन शुरू किया। सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया, जिसके बाद दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए।
बताया जा रहा है कि पिछले 36 दिनों से किश्तवाड़ के घने जंगलों में आतंक विरोधी अभियान चलाया जा रहा था। इसी अभियान के दौरान पहले भी जैश से जुड़े एक आतंकी आदिल को ढेर किया गया था। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार 10 लाख रुपये के इनामी आतंकी सैफुल्ला और उसके सहयोगियों की तलाश जारी थी। मारे गए कमांडर के सैफुल्ला होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन सेना ने इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबल ड्रोन और हेलीकॉप्टर की मदद से पूरे क्षेत्र पर नजर रख रहे हैं। जंगलों और पहाड़ी इलाकों में तलाशी अभियान को और तेज कर दिया गया है, ताकि किसी भी आतंकी को भागने का मौका न मिले।
एहतियातन छातरू, सिंहपुरा, चिंगम और कौशल इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम आतंकियों को किसी भी तरह की बाहरी मदद या संपर्क से रोकने के लिए उठाया गया है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया F16 से हमला; मदरसा समेत 7 ठिकानों पर दागी मिसाइलें, दर्जनों से ज्यादा लोगों की मौत
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…