लाइफस्टाइल

Kitchen Vastu Tips : कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती, घर में आती हैं अन्न-धन की कमी

Kitchen Vastu Tips :अगर आप एक सुखी, समृद्ध और सेहतमंद जीवन जीना चाहते हैं तो आपको किचन में कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। आप एक सुखी और समृद्ध जीवन जी सकें इसलिए यहां हम आपको आसान वास्तु टिप्स बता रहे हैं, ताकि आप खाना बनाते समय इन गलतियों से बच सकें और अपने घर में सुख-समृद्धि बनाए रख सकें।

घर की रसोई को रखें मंदिर की समान

वहीं, घर में खाना पैसे कमाने के लिए प्यार बांटने के लिए बनाया जाता है। इसीलिए वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) में घर की रसोई को मंदिर की तरह पवित्र माना जाता है। जिन घरों में रसोई को मंदिर जैसा साफ और स्वच्छ रखा जाता है, वहां के सदस्यों को न तो कोई बीमारी होती है और न ही उस घर में कभी अन्न-धन की कमी होती है।

मगर, जाने अनजाने में यदि आप कुछ गलतियां करते हैं, तो इसका असर भी आपको देखने को मिल सकता है। यह असर न सिर्फ आपके घर की सुख-समृद्धि को प्रभावित करते हैं, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा भी पैदा करते हैं। आइए जानते हैं कि आपको किन गलतियों को नहीं करना है।

खुश होकर बनाएं खाना

खाना बनाना एक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह ऊर्जा को आगे बढ़ाने का रास्ता है। जिस मनोस्थिति में खाना बनाया जाता है, वैसी भावनाएं पॉजिटिव या निगेटिव खाने में मिलती हैं और उनका असर लंबे समय में परिवार के लोगों की सेहत पर भी दिखता है।

गुस्से या तनाव में ना बनाए खाना

गुस्से या तनाव में खाना बनाने से खाने में नकारात्मक ऊर्जा आती है। यह परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य और रिश्तों को प्रभावित करती है। इसलिए हमेशा रसोई में शांत और खुश मन से ही खाना बनाना चाहिए।

रसोई में रखें साफ-सफाई

रसोई में गंदगी रखना, बासी खाना बचाकर रखना निगेटिव एनर्जी पैदा करता है। इससे घर में सुख-समृद्धि नहीं रहती है। इसलिए रसोई को हमेशा साफ और स्वच्छ रखना चाहिए। इसके अलावा रसोई में स्वच्छता से ही प्रवेश करना चाहिए। सुबह नहाने के बाद ही किचन में खाना बनाना चाहिए।

ये भी देखें : नीम: त्वचा के लिए वरदान, जानें इसके जबरदस्त फायदे

अनाज और दालों का स्टोरेज

वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में अनाज और दालों को हमेशा दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम दिशा में रखें। इससे घर में अन्न की कभी कमी नहीं होती और बरकत बनी रहती है।

चूल्हे की दिशा

ये बात जरुर याद रखे कि खाना बनाते समय रसोई में चूल्हा हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए, और कुकिंग करते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इससे पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और घर के सदस्यों की सेहत अच्छी रहती है।

ये भी पढ़े : काजू लवर्स सावधान! जानें रोजाना कितने काजू का सेवन करना होगा फायदेमंद

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago