जानिए क्या हैं स्टेज 2 लिवर कैंसर, जिससे जूझ रही एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़, ये लक्षण देखते ही इग्नोर न करें

आजकल कितना भी खुद का ध्यान रखने की कोशिश करो बड़ी बीमारियों का शिकार बन ही जाते हैं। अब बड़े-बड़े फिल्म एक्ट्रेस तक हेल्दी खाने के बाद भी गंभीर बीमारियों को शिकार बन रहीं है। हाल ही में दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 लिवर कैंसर डिटेक्ट हुआ है। इसके बाद कई दिनों तक उन्होंने अस्पताल में ही काटे हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर कैसे अपनी सेहत का ध्यान रखने वाले लोगों को भी इस बीमारी की भनक तक नहीं लगी। आइये जानते हैं कि ये बीमारी है क्या और इसके लक्षण क्या होते हैं।

लिवर कैंसर स्टेज 2 क्या है?

लिवर कैंसर तब होता है जब लिवर की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और एक ट्यूमर का रूप ले लेती हैं। स्टेज 2 का मतलब होता है कि कैंसर लिवर में फैल चुका है, लेकिन यह अभी लिमिटेड एरिया तक सीमित होता है। इस स्टेज पर इलाज का असर संभव होता है, लेकिन इसके लिए समय रहते लक्षणों को पहचानना बहुत जरूरी होता है।

स्टेज 2 लिवर कैंसर के जानिए लक्षण

-खाना खाने के बाद लगातार पेट के दाई ऊपरी हिस्से में दर्द या भारीपन महसूस होना।

-बिना किसी डाइट या एक्सरसाइज के अचानक वजन कम होना चिंता का संकेत हो सकता है।

-लिवर कैंसर से पीड़ित लोगों का थोड़ा खाना खाते ही पेट भर जाता है और ज्यादातर भूख भी नहीं लगती है।

-शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होना, हल्का काम करने के बाद भी थक जाना भी इसके संकेत हैं।

-आंखों या स्किन का पीला पड़ना भी लिवर के ठीक से काम न करने के संकेत हो सकते हैं।  

-पेट में सूजन महसूस होने पर तुरंत चेकअप कराएं।

-लगातार उल्टी होना

दीपिका कक्कड़ की इस बीमारी को देखकर हमें सबक ले लेना चाहिए कि आपकी सेहत का सही रहना कितना जरूरी है। इस जंग को लगभग उन्होंने जीत लिया है। इस हर्ड टाइम में  हम सभी उनकी सलामती की दुआ करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वह जल्दी ठीक होकर फिर से हमारे बीच लौटेंगी।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

1 hour ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

1 hour ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

2 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

2 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

2 hours ago

बागपत में दिवाली पर खूनी खेल: राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर फायरिंग, सिर में गोली लगने से हालत नाजुक

Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत में दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर हुआ मामूली विवाद…

3 hours ago