राजस्थान

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार, बस खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत

Bus Accident: राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कराड़िया के पास यात्रियों से भरी एक बस अचानक बेकाबू होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है।

भोपाल से खाटूश्यामजी दर्शन करने जा रहे थे यात्री

जानकारी के मुताबिक, बस दिल्ली से मुंबई की ओर जा रही थी। हालांकि, बस में सवार यात्री भोपाल के रहने वाले थे और खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे थे। बस में कुल 21 लोग सवार थे, जिनमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे। इसी दौरान कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कराड़िया के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में आठ यात्रियों की जान चली गई।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे में घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया और कोटा रेंज के आईजी हरेंद्र महावर एमबीएस अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने वहां भर्ती घायलों का हाल जाना। फिलहाल हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बस में बुजुर्गों और बच्चों समेत 21 यात्रियों के सवार होने की जानकारी सामने आई है।

ये भी पढ़ें: PM मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, मार्क कार्नी से व्यापार और सुरक्षा पर होगी अहम बातचीत

Lavanya Dayal

Recent Posts

CEC के खिलाफ प्रदर्शन करना इमरान खान को पड़ा भारी, भारत छोड़ने के नोटिस के खिलाफ पहुंचे HC

Imran Khan Bombay High Court FRRO Notice: अभिनेता इमरान खान ने 28 अक्टूबर तक भारत…

21 minutes ago

यमन में कथित सऊदी हवाई हमले में 3 बच्चों की मौत, हूतियों का दावा- सितंबर से 124 लोगों की गई जान

Yemen Saudi Airstrike West Bank Journalist Attack: पश्चिम एशिया में शनिवार को हिंसा की दो…

55 minutes ago

दिल्ली में एक दिन में AQI 65 से बढ़कर 216 पहुंचा, जानें क्यों और बिगड़ सकती है हवा

Delhi: दिल्ली में वायु प्रदूषण एक बार फिर बढ़ने लगा है। AQI.in के मुताबिक, शनिवार…

1 hour ago

अभिजीत दीपके को सशर्त जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने का आदेश; दो प्रवक्ता अब भी हिरासत में

Abhijeet Dipke Conditional Bail: CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके को शनिवार को सशर्त जमानत मिल…

2 hours ago

‘नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर करवाए’, अनंत सिंह के बयान से बिहार में सियासी बवाल, फिर लिया यू-टर्न

Anant Singh Nitish Kumar Murder Controversy: बिहार में जेडीयू विधायक अनंत कुमार सिंह के एक…

2 hours ago

गुरुग्राम में 15 साल की नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, इंस्टाग्राम पर दोस्त बने युवक पर दुष्कर्म का आरोप

Gurugram: गुरुग्राम के सोहना में 15 वर्षीय नाबालिग ने अस्पताल में एक बच्चे को जन्म…

3 hours ago