मनोरंजन

राखी ऐड विवाद: राहुल गांधी के बाद कृति सेनन के सपोर्ट में छोटी बहन नुपूर सेनन, हेटर्स को लगाई लताड़

Kriti Sanon Ad Controversy: अभिनेत्री कृति सेनन के एक विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। विज्ञापन में कृति के पहनावे को लेकर सवाल उठाए जाने के बाद उनकी बहन नूपुर सेनन ने महिलाओं की पसंद और पहनावे की स्वतंत्रता का समर्थन किया। नूपुर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में सवाल किया कि महिलाओं को यह बताना आखिर कब बंद किया जाएगा कि उन्हें क्या पहनना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी महिला के सम्मान और संस्कृति से उसके जुड़ाव को केवल उसके कपड़ों से नहीं आंका जाना चाहिए। उनके मुताबिक, संस्कृति और परंपराएं व्यक्ति के दिल में होती हैं, कपड़ों की नेकलाइन में नहीं।

राहुल गांधी ने किया समर्थन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नूपुर सेनन की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया। उन्होंने कहा कि कोई महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहां जाती है, यह उसकी अपनी पसंद है। उन्होंने महिलाओं को अपनी आजादी का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल नहीं करने की बात कही।

कंगना रनौत ने उठाए सवाल

वहीं, अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने कृति के विज्ञापन और उनके पहनावे को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के पास पहनने के लिए कई तरह के विकल्प हैं। उन्होंने कॉकटेल ड्रेस, लहंगा-चोली, जींस, साड़ी, बिकिनी और सलवार-कमीज जैसे उदाहरण देते हुए विज्ञापन की प्रस्तुति पर सवाल किया।

कंगना ने तंज कसते हुए पूछा कि राखी जैसे पारंपरिक अवसर पर भाई की कलाई पर बांधने के लिए ऐसे पहनावे का इस्तेमाल क्यों किया गया, जबकि महिलाओं के पास कई दूसरे विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने विज्ञापन को जानबूझकर अजीब और असहज करने वाला बताया। इस पूरे विवाद ने एक बार फिर महिलाओं की पसंद, पहनावे की स्वतंत्रता और परंपरा को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/iit-delhi-suicide-case-student-protest/

Lavanya Dayal

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

37 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

51 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago