Kunal Kapur Caramel Popcorn Recipe: सेलिब्रिटी शेफ और MasterChef India के जज कुणाल कपूर ने 6 अगस्त को इंस्टाग्राम पर घर पर बनने वाली कैरेमल पॉपकॉर्न की आसान रेसिपी साझा की। उन्होंने लिखा कि ताजा पॉपकॉर्न, घर के बने रिच कैरेमल की परत और आसान सामग्री से तैयार यह स्नैक मूवी नाइट, पार्टी या अचानक होने वाली मीठा खाने की क्रेविंग के लिए बेहतरीन है। उनके मुताबिक, एक बार यह रेसिपी ट्राई करने के बाद बाजार के पॉपकॉर्न पसंद नहीं आएंगे।
यह रेसिपी करीब 20 मिनट में तैयार होती है और 4 लोगों के लिए पर्याप्त है। इसे स्नैक के रूप में या दूसरी डिश की टॉपिंग और बेस के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
सबसे पहले एक बर्तन में थोड़ा तेल और बटर गर्म करें। बटर पिघलने के बाद पॉपकॉर्न डालें, नमक मिलाएं और हल्का चलाएं। पॉपकॉर्न फूटने लगें तो ढक्कन बंद कर दें।
कैरेमल बनाने के लिए पैन में चीनी डालकर बिना चलाए पिघलने दें। केवल पैन को हल्का घुमाते रहें ताकि चीनी समान रूप से कैरेमल बन जाए। इसके बाद बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। तैयार कैरेमल में पॉपकॉर्न डालकर अच्छी तरह कोट करें, फिर ट्रे में फैलाकर ठंडा होने दें। ठंडा होने पर चिपके हुए पॉपकॉर्न अलग करें और परोसें।
सितंबर 1979 में नई दिल्ली में जन्मे कुणाल कपूर एक सेलिब्रिटी शेफ, रेस्टोरेंट संचालक और MasterChef India के जज हैं। उन्होंने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की और अपने पिता व दादा से खाना बनाने की शुरुआती सीख ली। करियर की शुरुआत ताज ग्रुप ऑफ होटल्स से करने वाले कुणाल कपूर कई पुरस्कार जीत चुके हैं और भारत सहित विदेशों में अपने रेस्टोरेंट भी संचालित करते हैं।
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…
SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…
Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…