लाइफस्टाइल

सर्दियों में पानी की कमी खतरनाक! किडनी और लिवर हो सकते हैं कमज़ोर, जानें बचने के उपाए

Winter Dehydration: सर्दियों में अक्सर लोगों को प्यास कम लगती है। इस वजह से कई लोग दिनभर पर्याप्त पानी नहीं पीते। विशेषज्ञों के अनुसार, पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन न केवल आपको थकान और कमजोरी महसूस कराता है, बल्कि यह किडनी, लिवर और पेट जैसी महत्वपूर्ण अंगों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

किडनी को खतरा

किडनी हमारे शरीर की सफाई मशीन की तरह काम करती है। यह खून को फिल्टर कर हानिकारक पदार्थों को यूरिन के माध्यम से बाहर निकालती है। पानी की कमी से किडनी गंदगी और टॉक्सिन्स को बाहर नहीं निकाल पाती। इसका नतीजा पेट में पथरी बनना, यूरिन में जलन, संक्रमण और लंबे समय तक किडनी की कमजोरी के रूप में सामने आता है।

लिवर पर बढ़ता दबाव

कम पानी पीने से लिवर भी प्रभावित होता है। लिवर शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और भोजन को पचाने में मदद करता है। पानी की कमी से टॉक्सिन्स लिवर में जमा होने लगते हैं, जिससे उसका काम धीमा हो जाता है। खून गाढ़ा होने के कारण लिवर को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है, जिससे सूजन और ऊर्जा की कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

पेट और पाचन तंत्र की परेशानियां

सर्दियों में लोग तला-भुना और भारी भोजन अधिक करते हैं। पर्याप्त पानी न पीने से पेट सही तरह से साफ नहीं होता और कब्ज की समस्या बढ़ जाती है। साथ ही पेट में गैस, भारीपन और अपच जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं।

पानी पीने के आसान उपाय

• रोजाना 2.5 से 3 लीटर पानी पीने की कोशिश करें
• ठंड में सीधे पानी पीने में कठिनाई हो तो गुनगुना पानी लें
• नारियल पानी, ताजे फलों के रस, सब्जियों का जूस और घर के बने सूप से हाइड्रेशन बढ़ाएं

सर्दियों में प्यास कम लगने के बावजूद शरीर को पर्याप्त पानी की जरूरत होती है। कम पानी पीना किडनी, लिवर और पाचन तंत्र पर गंभीर असर डाल सकता है। इसलिए इस सर्दी में पानी पीने की आदत को प्राथमिकता दें और स्वास्थ्य को सुरक्षित रखें।

ये भी पढ़े: VB-G RAM G विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी, ग्रामीण रोजगार पर बड़ा फैसला

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

9 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

10 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago