up news
UP News: लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज कस्बे में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां मुख्य चौराहे पर खड़ी डग्गामार स्लीपर बस अचानक आग की लपटों में घिर गई। बस में उस वक्त करीब 100 यात्री सवार थे। कुछ ही पलों में बस आग का गोला बन गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की सूझबूझ से सभी यात्रियों की जान बचा ली गई, हालांकि लगभग 20 यात्री मामूली रूप से झुलस गए।
सूत्रों के मुताबिक, यह स्लीपर बस दिल्ली से सीतापुर जा रही थी। रास्ते में सुबह करीब आठ बजे बस मैगलगंज चौराहे पर कुछ यात्रियों को उतारने और जलपान के लिए रुकी थी। तभी अचानक बस के पिछले हिस्से से धुआं उठता नजर आया। यात्रियों ने पहले तो धुएं को मामूली समझा, लेकिन कुछ ही सेकंड में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि यात्रियों को खिड़कियों और दरवाजों से कूदकर जान बचानी पड़ी। कई यात्री अपना सामान छोड़कर बाहर निकले। बस में रखा सारा सामान, लगेज और नकदी जलकर राख हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।
घटना की जानकारी मिलते ही मैगलगंज कोतवाल रविंद्र पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दमकल की टीम को पहुंचने में करीब दो घंटे की देरी हुई। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, बस पूरी तरह जल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने फायर विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई और समय पर मदद न मिलने पर सवाल उठाए। फिलहाल झुलसे यात्रियों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
आग लगने के कारणों की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि बस में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। पुलिस ने बस के चालक और परिचालक से पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच के बाद ही जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और दमकल विभाग की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये भी पढ़े: दिल्ली का ‘दिल’ Connaught Place: जानिए क्यों रखा गया इसका ये शाही नाम
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…