Jorge Messi death: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अर्जेंटीना के रोसारियो में लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली। रॉयटर्स समेत अर्जेंटीना के कई मीडिया संस्थानों ने शनिवार को उनके निधन की पुष्टि की। जॉर्ज ने मेसी के करियर को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
जून में जॉर्ज की सेहत को लेकर कई तरह की खबरें सामने आने के बाद मेसी परिवार ने सार्वजनिक बयान जारी किया था। परिवार ने बताया था कि जॉर्ज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं, हालांकि उनकी हालत में सुधार हो रहा था। परिवार ने अफवाहों पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि यह निजी मामला है और संवेदनशीलता, सम्मान व गोपनीयता का ध्यान रखा जाना चाहिए। यह बयान उस वक्त आया था जब अल्जीरिया के खिलाफ गोल करने के बाद मेसी भावुक हो गए थे। मैच के बाद उन्होंने कहा था कि उनके आंसुओं का फुटबॉल से संबंध नहीं था और पिछले कुछ दिन मुश्किल रहे थे।
जुलाई के अंत में मेसी के MLS ऑल-स्टार गेम से हटने के बाद उनके पिता की तबीयत को लेकर फिर अटकलें तेज हुईं। माना गया कि वह पिता से मिलने गए थे, हालांकि इसकी आधिकारिक वजह नहीं बताई गई। कुछ दिनों बाद मेसी मैदान पर लौट आए और MLS मैच खेला। परिवार ने इसके बाद भी जॉर्ज की सेहत से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं की और मामले को निजी रखा।
ये भी पढ़े: डॉक्टरों से मारपीट के आरोपी शिवसेना पार्षद को बॉम्बे HC से जमानत, महाराष्ट्र से बाहर रहने की शर्त
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…