LPG Price Hike: महंगाई के मोर्चे पर आम उपभोक्ताओं को एक और झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें 7 जून से लागू हो गई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों में लगातार उछाल और बढ़ते आयात खर्च के बीच पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब घरेलू एलपीजी के दाम बढ़ाए गए हैं।
उद्योग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है। इससे पहले मार्च महीने में भी सिलेंडर के दामों में 60 रुपये की वृद्धि की गई थी।
विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं, जिसका असर भारत में एलपीजी की लागत पर भी पड़ा है। सरकारी तेल विपणन कंपनियां लंबे समय से बढ़ती लागत का दबाव झेल रही थीं।
सूत्रों के अनुसार, हालिया मूल्य संशोधन से पहले सरकारी कंपनियों को हर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर औसतन 700 रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ रहा था।
घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने से पहले सरकार ने व्यावसायिक उपयोग वाले एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में भी इजाफा किया था। एक मई को कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे, जबकि पांच किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर की कीमत में भी वृद्धि की गई थी। इसके बाद जून की शुरुआत में भी कमर्शियल सिलेंडर और महंगा हुआ था।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। मंत्रालय के अनुसार, किसी भी क्षेत्र में गैस की कमी की स्थिति नहीं है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, मंत्रालय ने यह भी बताया कि जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए विभिन्न राज्यों में निगरानी और कार्रवाई जारी है।
सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और होर्मुज क्षेत्र से जुड़े जोखिमों के बावजूद देश में पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर संचालन कर रही हैं और उनके पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। साथ ही घरेलू स्तर पर एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में हुई इस नई बढ़ोतरी से लाखों परिवारों के मासिक बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। खासकर ऐसे समय में जब खाद्य पदार्थों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें पहले से ही ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, खुलेंगे तरक्की के द्वार; जानें अपना राशिफल
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…