Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वकीलों के अवैध चैंबरों पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हाई कोर्ट के आदेश पर नगर निगम की टीम चैंबरों को हटाने पहुंची तो बड़ी संख्या में वकीलों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। नगर निगम ने कुल 245 चैंबरों को अवैध बताते हुए ध्वस्तीकरण के लिए चिह्नित किया है।
लखनऊ नगर निगम ने कार्रवाई से पहले सभी 245 चैंबरों पर लाल निशान लगाकर उन्हें नंबर दिए हैं। संबंधित चैंबरों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं। हाई कोर्ट के आदेश के तहत नगर निगम की टीमें जब चैंबरों को गिराने पहुंचीं, तो वकीलों ने मौके पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विरोध कर रहे वकीलों का कहना है कि वे पिछले 15 से 20 वर्षों से इन चैंबरों में बैठकर वकालत कर रहे हैं। अब अचानक इन्हें अवैध बताकर हटाने से उनकी रोजी-रोटी और कामकाज प्रभावित होगा।
वकीलों ने स्पष्ट किया कि वे हाई कोर्ट के आदेश या बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन प्रशासन को पहले उनके बैठने और काम करने के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध करानी चाहिए।
प्रदर्शनकारी वकीलों का कहना है कि यदि चैंबर अवैध हैं तो प्रशासन उन्हें हटा सकता है, लेकिन उससे पहले उनके लिए दूसरी जगह की व्यवस्था करना जरूरी है। फिलहाल वकील अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। अब नगर निगम प्रशासन और वकीलों के बीच इस मुद्दे पर सहमति बनने का इंतजार है।
ये भी पढ़े: क्रिकेट में अनोखा विवाद! अफगान कप्तान ने फेंके 10 की जगह 11 ओवर? बांग्लादेश ने उठाए सवाल
India's Got Latent: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट एक बार फिर…
Jamia Millia Islamia: दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में करीब 20 साल बाद छात्रसंघ…
Mallikarjun Kharge Patna: पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के दौरान हुए हंगामे…
Anbil Mahesh Arrested: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और DMK नेता अनबिल महेश को 100 करोड़…
Antibiotics Side Effects: खांसी-जुकाम होने पर कई लोग जल्दी राहत पाने के लिए एंटीबायोटिक्स लेने…
Silver Price Crash: सोने और चांदी की कीमतों में बीते कुछ दिनों से जारी गिरावट…
View Comments