Friday, Sep 11

होम = Cover Story Big = लखनऊ के गेस्ट हाउस में युवक-युवती ने दी जान, कमरे से मैरिज सर्टिफिकेट और सुसाइड नोट बरामद

लखनऊ के गेस्ट हाउस में युवक-युवती ने दी जान, कमरे से मैरिज सर्टिफिकेट और सुसाइड नोट बरामद

Lucknow: लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस में बुधवार को 22 वर्षीय अमित कुमार और 19 वर्षीय नरगिस मृत मिले। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने कमरे की छत पर लगे पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई थी। गेस्ट हाउस संचालक राकेश यादव की सूचना पर पुलिस कमरे नंबर 101 पहुंची, शव नीचे उतारकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए लोहिया अस्पताल भेजे। रिकॉर्ड के अनुसार दोनों 23 अगस्त से यहां रह रहे थे।

महिला पर दर्ज था अपहरण का केस

पुलिस ने हरदोई में दोनों के परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि महिला के खिलाफ हरपालपुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज था। इसके बाद से परिवारों को दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी।

कमरे से मिले अहम सुराग

कमरे से आर्य समाज मंदिर का विवाह प्रमाणपत्र और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। प्रमाणपत्र में दोनों की शादी का उल्लेख है और महिला का नाम नरगिस उर्फ पूजा लिखा है। पुलिस अधिकारी दीक्षा शर्मा ने बताया कि 9 सितंबर की रात सूचना मिली थी कि गेस्ट हाउस में युवक-युवती ने आत्महत्या कर ली है। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब सुसाइड नोट समेत सभी सबूतों के आधार पर मौत की परिस्थितियों और आत्महत्या की वजह की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े: ट्रंप बोले- ‘नवंबर में मिडटर्म चुनाव के बाद तुरंत खत्म होगा ईरान युद्ध’