Goa Night Club Fire
Goa Night Club Fire : गोवा नाइट क्लब आग हादसे में पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को फुकेट के एक होटल से पकड़ लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि इन्हें गुरुवार शाम तक भारत लाया जा सकता है।
यह हादसा शनिवार और रविवार की रात, 6 दिसंबर को हुआ था, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी। आग लगने के कुछ ही घंटे बाद ये दोनों भाई इंडिगो की फ्लाइट से थाईलैंड भाग गए थे।
गोवा सरकार के अनुरोध पर विदेश मंत्रालय ने दोनों आरोपियों के पासपोर्ट रद्द कर दिए। इसके अलावा, इंटरपोल की ओर से ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था, ताकि उनकी लोकेशन पता लगाकर गिरफ्तारी की जा सके।
सौरभ और गौरव लूथरा ने दिल्ली की अदालत में ट्रांजिट अग्रिम जमानत लेने की कोशिश की थी, ताकि भारत लौटते ही उन्हें गिरफ्तार न किया जाए। लेकिन अदालत ने गोवा सरकार से जवाब मांगा और सुनवाई अगले दिन तक के लिए टाल दी। इसलिए दोनों को कोई राहत नहीं मिल सकी।
जैसे ही इन दोनों आरोपियों को भारत लाया जाएगा, पुलिस उनसे पूछताछ करेगी और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गोवा पुलिस इस मामले में तेज़ी से काम कर रही है, क्योंकि यह हादसा राज्य के सबसे बड़े हादसों में से एक माना जा रहा है।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…