मनोरंजन

माधुरी दीक्षित का canada show, 3 घंटे की देरी पर लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर किया ट्रोल

Madhuri Dixit : बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन अपनी डांस और स्टाइल की वजह से हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को लेकर गर्मागरम बहस छिड़ गई है। इसकी वजह बनी उनका कनाडा में आयोजित एक शो, जिसमें माधुरी तीन घंटे की देरी से पहुंचीं।

शो को समय की बर्बादी बताया गया

शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें लिखा था, - "अगर मैं आपको एक सलाह दे सकता हूं तो ये है कि माधुरी दीक्षित के टूर में शामिल न हों, अपना पैसा बचाएं।"

वीडियो के कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की। किसी ने लिखा, "बुरी तरह से ऑर्गनाइज्ड", तो किसी ने कहा, "समय की बर्बादी"। फैंस और अन्य दर्शक शो के दौरान हुई देरी से काफी निराश नजर आए।

माधुरी ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी

इस मामले में माधुरी और उनकी टीम की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, उनकी कुछ फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें सपोर्ट करते भी दिखे।

वर्कफ्रंट की बात करें

वर्कफ्रंट पर माधुरी आखिरी बार फिल्म ‘Maja Ma’ (2022) में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ गजराज राव जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में थे। इसके पहले उन्होंने मल्टी-स्टारर फिल्म ‘टोटल धमाल’ में भी काम किया था।

इसके अलावा माधुरी डांस रिएलिटी शोज़ की जज के तौर पर भी सक्रिय हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। माधुरी के शो की देरी और फैंस की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर फिलहाल चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

Kajal Sharma

Recent Posts

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

8 minutes ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

29 minutes ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

44 minutes ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

1 hour ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

1 hour ago

बागपत में दिवाली पर खूनी खेल: राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर फायरिंग, सिर में गोली लगने से हालत नाजुक

Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत में दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर हुआ मामूली विवाद…

2 hours ago