Maharashtra Civic Polls 2026
Maharashtra Civic Polls 2026: महाराष्ट्र की सियासत में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। राज्य के 29 नगर निकायों के लिए गुरुवार, 15 जनवरी को मतदान जारी है। सुबह 7:30 बजे से शुरू हुई वोटिंग में करोड़ों मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इन चुनावों में सबसे ज्यादा चर्चा बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की है, जिसे देश का सबसे अमीर नगर निकाय माना जाता है। नगर निकाय चुनाव एक ही चरण में कराए जा रहे हैं और इसके नतीजे मतदान के ठीक अगले दिन यानी शुक्रवार, 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।
राज्यभर में इन चुनावों के तहत
• 893 वार्डों
• 2,869 सीटों
• 15,931 उम्मीदवार मैदान में हैं।
• करीब 3.48 करोड़ मतदाता यह तय करेंगे कि शहरी सत्ता की कमान किसके हाथ जाएगी।
चार साल की देरी के बाद हो रहे बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक हलकों में जबरदस्त हलचल है।
• कुल सीटें: 227
• उम्मीदवार: करीब 1,700
• बीएमसी का वार्षिक बजट: 74,400 करोड़ रुपये से अधिक
यही वजह है कि बीएमसी को लेकर सभी प्रमुख दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
इन नगर निकाय चुनावों में मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।
मुख्य राजनीतिक टकराव-
भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति बनाम उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे और शरद पवार का गठबंधन। शहरी मतदाता किसे मौका देगा, यह आने वाले नतीजे ही तय करेंगे, लेकिन सियासी जानकारों के मुताबिक यह चुनाव 2026 की आगे की राजनीति की दिशा तय कर सकता है।
चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए राज्यभर में-
• 39,092 मतदान केंद्र बनाए गए हैं
• भारी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं
• संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है
मतदान के बाद अब सभी की नजरें 16 जनवरी को आने वाले नतीजों पर होंगी। खासतौर पर बीएमसी में सत्ता किसके हाथ लगेगी, यह तय करेगा कि महाराष्ट्र की शहरी राजनीति में किसका दबदबा कायम रहेगा।
ये भी पढ़ें: Makar Sankranti 2026: आज मकर संक्रांति, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, पुण्यकाल, पूजन विधि, महत्व और उपाय
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…
Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…
Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…
Rewa Girl Kidnapping: मध्य प्रदेश के रीवा में ढाई साल की बच्ची के अपहरण का…
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…