Breaking

महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई, 9 करोड़ के खाद्य सामान जब्त; पतंजलि का घी भी शामिल

Maharashtra FDA Action Against Patanjali: महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने त्योहारों के मद्देनजर चलाए गए विशेष अभियान के तहत पतंजलि आयुर्वेद के एक सुपर डिस्ट्रीब्यूटर समेत 19 खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इस दौरान राज्य के सात डिवीजनों में 114 प्रतिष्ठानों से करीब 3.53 लाख किलो खाद्य सामग्री जब्त की गई, जिसकी कीमत 9.01 करोड़ रुपये बताई गई है।

पतंजलि के 20.20 लाख रुपये के घी पर कार्रवाई

FDA के मुताबिक, छत्रपति संभाजीनगर में पतंजलि के सुपर डिस्ट्रीब्यूटर M/s Divya Mahavitarak से 2,279.7 लीटर गाय का घी जब्त किया गया। इसकी कीमत 20.20 लाख रुपये है। इस पर गलत लेबलिंग और मिलावट का संदेह है।

कुल 4,032 यूनिट घी जब्त किए गए। इनमें 1,349.1 लीटर के 2,998 यूनिट की कीमत 12.29 लाख रुपये और 930.6 लीटर के 1,034 यूनिट की कीमत 7.91 लाख रुपये है। FDA के अनुसार, शुरुआती जांच में यह स्टॉक खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का उल्लंघन करता पाया गया।

गंदगी और नियमों की अनदेखी पर 19 लाइसेंस निलंबित

मुंबई, अमरावती और छत्रपति संभाजीनगर डिवीजनों में नमकीन, मिठाई और मसाला बनाने वाली इकाइयों समेत 19 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन निलंबित किए गए। इनमें गंदगी, खाद्य सामग्री के गलत भंडारण, कीट नियंत्रण और सफाई के रिकॉर्ड न रखने, जरूरी दस्तावेजों की कमी और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने जैसी खामियां मिलीं।

इसके अलावा, ठाणे के भिवंडी में Avenue Supermarts Ltd से 1,44,218 किलो खाद्य तेल और सतारा के Amin Traders से 20,560 किलो चावल, दाल, गुड़ समेत अन्य खाद्य सामग्री जब्त की गई। पुणे डिवीजन में सतारा की Swati Oil Mills और सोलापुर के S G Traders से भी खाद्य तेल जब्त हुआ।

13 FIR, 16 गिरफ्तार; 7 प्रतिष्ठान सील

FDA ने बताया कि 28 से 31 अक्टूबर के बीच 17 प्रतिष्ठानों से 79.40 लाख रुपये के प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ जब्त किए गए। इस दौरान 13 FIR दर्ज हुईं, 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 7 प्रतिष्ठानों को सील किया गया और 6 वाहन जब्त किए गए।

नासिक, छत्रपति संभाजीनगर और नागपुर डिवीजनों में 34 होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी कमियों पर 29 सुधार नोटिस जारी किए गए।

Tata 1mg समेत चार कंपनियों को FSSAI का नोटिस

FDA ने बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने Tata 1mg Marine Collagen Powder की लेबलिंग और विज्ञापन में कथित अनियमितताओं को लेकर Tata 1mg Healthcare Solutions, ACFO Pharmaceuticals, Amazon Seller Services और Flipkart India को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। कंपनियों को 30 दिनों के भीतर अपना जवाब देने को कहा गया है।

FDA ने स्पष्ट किया कि पूरी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और संबंधित नियमों के तहत की गई है।

ये भी पढ़े: झारखंड में मिशनरी स्कूल के फादर पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर दी गर्भपात की दवा; पीड़िता अस्पताल में भर्ती


Tanisha Verma

View Comments

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

9 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

10 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

11 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

12 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

12 hours ago