Friday, Sep 11

होम = मनोरंजन = 62nd Maharashtra Film Awards: सलीम खान को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

62nd Maharashtra Film Awards: सलीम खान को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

by | Sep 10, 2026 | मनोरंजन

Maharashtra State Film Awards 2026: 62वें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कारों का आयोजन 9 सितंबर 2026 को मुंबई के प्रभादेवी स्थित रवींद्र नाट्य मंदिर में हुआ। समारोह में मराठी सिनेमा की फिल्मों, कलाकारों, निर्देशकों, गायकों, लेखकों और तकनीशियनों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए।

सलीम खान और रानी मुखर्जी सम्मानित

स्क्रीनराइटर सलीम खान को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया, जिसे उनकी पत्नी हेलेन ने ग्रहण किया। हेलेन ने सम्मान के लिए आभार जताते हुए सलीम खान की सेहत का अपडेट भी दिया और बताया कि उनकी तबीयत में सुधार है और वह एक मजबूत इंसान हैं। एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड मिला। उन्होंने मराठी में भाषण देकर खुशी जाहिर की और मिले प्यार के लिए धन्यवाद दिया। रानी ने कहा कि वह इस सम्मान की गरिमा पर खरी उतरेंगी और पुरस्कार महाराष्ट्र के लोगों, कलाकारों, टेक्नीशियन्स, फिल्ममेकर्स और पूरी फिल्म इंडस्ट्री को समर्पित किया।

कई दिग्गजों को मिला विशेष सम्मान

संगीतकार पंडित हृदयनाथ मंगेशकर को वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, जबकि एक्टर-डायरेक्टर प्रसाद ओक को वी. शांताराम स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड मिला। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी सम्मानित हस्तियों को पुरस्कार प्रदान किए।

ये रही विनर्स लिस्ट

  • बेस्ट फिल्म I: छबिला
  • बेस्ट डायरेक्टर I: अनिल अमृत भालेराव – छबिला
  • बेस्ट फिल्म II: घरात गणपती
  • बेस्ट डायरेक्टर II: नवज्योत बांदीवडेकर – घरात गणपती
  • बेस्ट फिल्म III: नाच गं घुमा
  • बेस्ट डायरेक्टर III: परेश मोकाशी – नाच गं घुमा
  • बेस्ट रूरल फिल्म: नवरदेव BSc. Agri.
  • बेस्ट रूरल फिल्म डायरेक्टर: राम खत्मोडे – नवरदेव BSc. Agri.
  • बेस्ट सोशल फिल्म: स्थल
  • बेस्ट सोशल फिल्म डायरेक्टर: जयंत सोमालकर – स्थल

छबिला ने बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता, जबकि स्थल ने कुल 6 अवॉर्ड अपने नाम किए।

ये भी पढ़े: IIT मद्रास की नजर खेती पर, कम पानी में धान और गन्ना उगाने के लिए प्रिसिजन एग्रीकल्चर पर जोर