Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी की आज 157वीं जयंती है। इस मौके पर नई दिल्ली के राजघाट पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचकर 'सर्व-धर्म प्रार्थना' सभा में शामिल हुए जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, पिछले साल विदेश में होने के चलते राहुल गांधी राजघाट नहीं पहुंच सके थे। इस बार राहुल गांधी देश में ही हैं, ऐसे में उनकी मौजूदगी पर भी नजर रहेगी।
महात्मा गांधी के साथ आज देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी 122वीं जयंती है। शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देने वाले शास्त्री सादगी और ईमानदारी के लिए याद किए जाते हैं। देश आज उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने गांधी जयंती से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तक 30 दिनों के राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान का आह्वान किया है। उन्होंने नागरिकों के साथ सरकारी और निजी संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों, गैर-सरकारी संगठनों और अन्य संगठनों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
वहीं, विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत भी आज से हो रही है। INDIA गठबंधन के घटक दल 2 से 8 अक्टूबर के बीच देश के सभी जिलों में डीएम कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करेंगे। विपक्षी दलों का यह प्रदर्शन SIR प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित है।
Gold Price Today: गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के मौके पर शुक्रवार को…
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में गांधी जयंती के दिन सियासी हलचल तेज है। आम आदमी…
India Women Recurve Archery: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय तीरंदाजों ने बड़ा धमाका किया है।…
Healthy Makhana Rasmalai: रसमलाई भारतीय मिठाइयों में खास जगह रखती है और आमतौर पर त्योहारों…
Flydubai FZ1073 Omani Co-Pilot: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि दुबई से…
Nagaon: असम के नागांव जिले में नेशनल हाईवे-36 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से…