सोनम रघुवंशी को मिली जमानत
Raja Raghuvanshi murder Case Update: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग की अदालत से जमानत मिल गई है, जिससे यह सनसनीखेज मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
जानकारी के मुताबिक, राजा और सोनम की शादी मई 11 मई 2025 में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद दोनों हनीमून के लिए शिलांग गए थे, लेकिन 23 मई को दोनों के अचानक लापता होने से मामला संदिग्ध बन गया। करीब 10 दिन बाद, 2 जून को राजा रघुवंशी का शव एक गहरी खाई से बरामद हुआ, जिस पर धारदार हथियार के निशान मिले जिससे हत्या की पुष्टि हुई।
जांच के दौरान पुलिस को ऐसे सुराग मिले, जिनके आधार पर सोनम को मुख्य साजिशकर्ता माना गया। उसे 9 जून 2025 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से हिरासत में लिया गया था। पूछताछ में कथित प्रेम संबंध और साजिश की बात सामने आई, जिसके बाद आकाश, आनंद और विशाल समेत कई अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, सोनम का एक युवक से संबंध था, जिसे इस हत्या की वजह माना जा रहा है, हालांकि परिवार ने इन आरोपों को नकारा है। अब तक इस मामले में कुल आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें से कुछ को पहले ही जमानत मिल चुकी है।
कानूनी जानकारों का कहना है कि जमानत का मतलब दोषमुक्ति नहीं होता, बल्कि यह केवल सुनवाई के दौरान मिली अस्थायी राहत है। ऐसे में अब सभी की नजरें अगली अदालत की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां इस हाई-प्रोफाइल केस की दिशा तय होगी।
ये भी पढ़ें: तरबूज खाने के बाद उल्टी से गई 4 जिंदगियां, जानिए कैसे पहचानें सही और सुरक्षित तरबूज
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…