महाराष्ट्र

“इस सरकार में तो छूटना ही था…” मालेगांव फैसले पर कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी का बड़ा बयान

Malegaon Blast Case: मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में एनआईए कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया। जिसको लेकर अब कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने विवादित बयान दे डाला है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में इन लोगों को छूटना ही था। अब छूट गए हैं, देखते हैं कि आगे क्या होता है। ये हमें पहले से ही लग रहा था। साथ ही सांसद ने कांग्रेस की ओर से हिंदू आतंकवाद जैसा टर्म दिए जाने पर माफी मांगने की बात से भी इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा कहने में कोई बुराई नहीं है।

‘किसी भी धर्म में हो सकते हैं आतंकवादी’

रेणुका चौधरी ने कहा कि आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता है। जब हम मुस्लिम आतंकवादी कहते हैं तो हिंदू आतंकवाद कहने की मजबूरी हो जाती है। इसीलिए हम आतंकवाद ही कहते हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादी किसी भी धर्म में हो सकते हैं। हिंदू धर्म में कई तरह के लोग होते हैं। जब उनसे पूछा गया कि हिंदू आतंकवादी हो सकता है? तो रेणुका चौधरी ने कहा कि हां, हो सकता है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि आखिर नक्सली कौन हैं? उनका मजहब क्या है? क्या वो आतंकवादी थे? आप उन्हें क्या मानेंगे। रेणुका चौधरी ने कहा कि हिंदू आतंकवादी हो सकता है।

यह भी पढ़ें: “यह फैसला है न्याय नहीं”, मालेगांव ब्लास्ट मामले में कोर्ट के फैसले पर बोले इमरान प्रतापगढ़ी

बता दें कि इस मामले में बरी होते ही साध्वी प्रज्ञा अदालत में भावुक हो गईं। उन्होंने रोते हुए कहा कि मेरे ऊपर आतंकवादी का टैग लगाया गया। मेरी जिंदगी ही बर्बाद हो गई। मैं तो एक संन्यासी थी तो जिंदा रह गई, जबकि हर दिन मर-मर कर जी रही थी।

यह भी देखें: UP News: अब नहीं होंगे बंद 1 किमी के अंदर वाले स्कूल! शिक्षा मंत्री का नया ऐलान | Top News | UP News

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

3 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

3 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

5 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

6 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

6 hours ago