Breaking

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, पिछले 24 घंटे में 9 की मौत; 30 से ज्यादा घर-दुकानों में आग

Manipur Violence: मणिपुर में नगा और कुकी समुदायों के बीच झड़पों के बाद एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। बीते 24 घंटे में कामजोंग, कांगपोकपी और उखरुल जिलों में हुई हिंसा में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। कामजोंग में 14 घरों को आग के हवाले कर दिया गया, जिसके बाद प्रशासन ने चासाद पुलिस स्टेशन के 400 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी। वहीं, हिंसा के विरोध में कुकी संगठनों ने कांगपोकपी जिले में बंद का आह्वान किया है। हालात को देखते हुए क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

महिला की मौत के बाद बढ़ा तनाव

हिंसा की शुरुआत नागा-बहुल कामजोंग जिले के कुकी-बहुल चस्साद गांव में एक 42 वर्षीय महिला की मौत के बाद हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात पुलिस स्टेशन के पास अवैध बंकर हटाने के दौरान सुरक्षाबलों पर सशस्त्र हमलावरों ने गोलीबारी की। सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की, इसी दौरान महिला को गोली लग गई। घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और हिंसा ने दूसरे क्षेत्रों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

कामजोंग और उखरुल में हिंसा, घर-दुकानें जलाईं

महिला की मौत के बाद कामजोंग और उखरुल जिलों में हिंसा और भड़क गई। शनिवार को इन इलाकों में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि चासाद में 10 घर और 20 दुकानें जला दी गईं। उखरुल में याओलेन के पास 40 वर्षीय संदीप राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, शनिवार तड़के कामजोंग के निंगचोउ गांव में दो नगा ग्रामीणों को भी गोली मार दी गई। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में लगाए गए बैरिकेड्स को हटाने के दिए निर्देश, वकीलों ने कोर्टरूम में प्रतिबंधों पर उठाए सवाल

Sunil Gupta

Recent Posts

नवरात्र के पहले दिन हरिद्वार के दक्षिण काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, स्वामी कैलाशानंद करेंगे 16 दिन की विशेष साधना

Haridwar: हरिद्वार के प्रसिद्ध सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की…

33 minutes ago

बिहार में कलश यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, 11 हजार वोल्ट के तार से 2 बच्चों की मौत, दर्जनभर घायल

Bihar: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में नवरात्रि के पहले दिन कलश शोभायात्रा…

1 hour ago

लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय में जमकर बवाल, अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों में मारपीट, जूते भी चले

Lucknow: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और ममता…

2 hours ago

पाक में सियासी संकट गहराया, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू; इमरान खान की PTI की आखिरी सरकार बर्खास्त

Pakistan: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ सरकार ने रविवार को खैबर पख्तूनख्वा (KP) में आपातकाल और…

2 hours ago

छत्तीसगढ़ में 53 हाथियों का आतंक, स्कूल की दीवार तोड़ी, फसलें रौंदीं; जशपुर में शहर तक पहुंचा दंतैल हाथी

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कोरबा और जशपुर जिलों में रविवार को हाथियों की आबादी वाले इलाकों…

3 hours ago

महाराष्ट्र में प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने खाई में धकेला, हत्या के बाद रची लापता होने की कहानी

Maharashtra: महाराष्ट्र के पुणे में प्रेमिका सिया द्वारा प्रेमी केतन को लोहागढ़ किले से धक्का…

3 hours ago