News Big

मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी के लीडरशिप पर उठाए सवाल, कहा- इंडिया ब्लॉक में ममता सबसे मजबूत नेता

Mani Shankar Aiyar's Message To Rahul: कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की कमान राहुल गांधी की बजाय पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को संभालनी चाहिए, क्योंकि वे ज्यादा मजबूत नेता हैं।

इंडिया ब्लॉक में छोटे दलों को तवज्जो दिया जाए

मणिशंकर अय्यर ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि इस पद पर बने रहने की कोशिश करने के बजाय, जो छोटी पार्टियों का अधिकार है, चाहे वह स्टालिन हों, ममता दीदी हों, अखिलेश हों, तेजस्वी हों या कोई और राहुल गांधी को इसे संभालने देना चाहिए।”

बंगाल कांग्रेस ने दी तीखी प्रतिक्रिया

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमन रॉय चौधरी ने कहा, “शुरू में ही यह स्पष्ट कर देना चाहिए कि मणिशंकर अय्यर लंबे समय से कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों से जुड़े नहीं हैं। बंगाल से राज्यसभा की पांच सीटें खाली हैं। क्या यही मणि शंकर अय्यर की ऐसी टिप्पणी का कारण था? हमें संदेह है।”

मणिशंकर कांग्रेस से नाराज हैं!

पिछले कुछ समय से मणिशंकर अय्यर की कांग्रेस पार्टी से दूरी और कड़वे रिश्ते बने हुए हैं। हाल के दिनों में कई मौकों पर उन्होंने पार्टी के साथियों पर हमला। किया है। हाल ही में उन्होंने कहा था, 'मैं गांधीवादी, नेहरूवादी, राजीववादी हूं, लेकिन राहुलवादी नहीं।' इससे कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को झटका लगा था। अब अय्यर का ये ताजा बयान कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। अय्यर का ये बयान ऐसे समय आया है, जब बंगाल में चुनाव होने वाले हैं और कांग्रेस ने अकेले लड़ने का फैसला किया है। इस बार कांग्रेस, लेफ्ट पार्टियों के साथ भी गठबंधन नहीं कर रही है।

ये भी पढ़ें: पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का कोलकाता में हुआ निधन, पिछले कई महीनों से थे कोमा में

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

9 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

10 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago