Mannu Kya Karegga Review
Mannu Kya Karegga Review : इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कई छोटी-बजट की फिल्में रिलीज हुई हैं। इन फिल्मों की खासियत यही है कि ये बड़े-बड़े सितारों और करोड़ों के खर्चे पर नहीं, बल्कि सच्चाई और ताजगी से भरपूर कहानियों पर टिकती हैं। मन्नू क्या करेगा भी ऐसी ही फिल्म है, जो अपनी सादगी और प्यारी लव स्टोरी से दिल छू लेती है।
फिल्म की कहानी मन्नू (व्योम यादव) नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है। मन्नू जिंदगी को लेकर उलझन में है। उसे नहीं पता कि करियर में क्या करना है। कभी फुटबॉल खेलता है, तो कभी दोस्तों की शादी से पहले लड़कियों की फैमिली बैकग्राउंड चेक करता है। उसकी मां कॉलेज की वाइस चांसलर हैं, जबकि पिता का किरदार कुमुद मिश्रा निभा रहे हैं।
कॉलेज में मन्नू की मुलाकात एक लड़की (साची बिंद्रा) से होती है और दोनों को प्यार हो जाता है। कहानी यहां तक सीधी चलती है, लेकिन बीच में आता है एक ऐसा ट्विस्ट जो दर्शकों को सिनेमाघर तक बांधे रखता है। फिल्म केवल रोमांस ही नहीं, बल्कि युवाओं की सोच और परिवार की उम्मीदों के बीच टकराव को भी बखूबी दिखाती है।
फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में हुई है, जो पर्दे पर इसे एक अलग ही फील गुड टच देती हैं। न तो फिल्म की रफ्तार बहुत धीमी है और न ही बहुत तेज बिलकुल वैसी ही जैसे पहाड़ों की सैर, जहां दर्शक जल्दी लौटना नहीं चाहते। बीच-बीच में आने वाले गाने भी कहानी के साथ मेल खाते हैं और मूड को रिफ्रेश करते हैं।
व्योम यादव मन्नू के किरदार में बिल्कुल फिट बैठे हैं। उनकी बॉडी लैंग्वेज और नेचुरल परफॉर्मेंस उन्हें आज के ट्रेंडी हीरोज़ से अलग बनाती है। साची बिंद्रा स्क्रीन पर बेहद खूबसूरत लगती हैं और उनकी एक्टिंग कई नई हीरोइनों से बेहतर नजर आती है।
कुमुद मिश्रा, राजेश कुमार और विनय पाठक जैसे अनुभवी कलाकारों ने कहानी को मजबूती दी है। खासकर विनय पाठक का डीन डॉन वाला किरदार फिल्म में हल्की-फुल्की कॉमेडी का तड़का लगाता है। फिल्म को लिखा है सौरभ गुप्ता ने, जबकि निर्देशन किया है संजय त्रिपाठी ने। दोनों ने मिलकर कहानी को सरल लेकिन असरदार अंदाज में पेश किया है।
ये भी पढ़े – काजल अग्रवाल की मौत की खबर झूठी, सोशल मीडिया पर अफवाह के बीच पहली बार आईं नजर
मन्नू क्या करेगा (Mannu Kya Karegga Review) एक छोटे बजट की फिल्म है, लेकिन इसमें साफगोई, दिलकश लोकेशन और सच्चे अभिनय की चमक दिखाई देती है। ये फिल्म न तो दिखावे पर टिकी है और न ही बेमतलब की भव्यता पर, बल्कि अपने कंटेंट के दम पर दर्शकों का मनोरंजन करती है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…