Mastiii 4 Teaser
Mastiii 4 Teaser : हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एडल्ट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘मस्ती’ एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की तिकड़ी लगभग नौ साल बाद ‘मस्ती 4’ के साथ वापसी कर रही है। हाल ही में इसका ऑफिशियल टीजर रिलीज किया गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
जी स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस टीजर में अमर (रितेश), मीत (विवेक) और प्रेम (आफताब) एक बार फिर अपनी पुरानी शरारती दुनिया में लौटते नजर आते हैं। लेकिन इस बार मामला और दिलचस्प है। “घरवाली और बाहरवाली” के झगड़े से शुरू हुई कहानी इन तीन दोस्तों पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। टीजर से साफ है कि मस्ती का यह नया चैप्टर कॉमेडी, नटखट डायलॉग्स और बोल्डनेस से भरपूर होगा।
तीनों मेल स्टार्स के अलावा फिल्म की कास्ट में रुही सिंह, एलनाज नैरोजी और बिग बॉस 19 फेम नतालिया जानोसजेक भी अहम किरदारों में दिखेंगी। इनके आने से फिल्म में ग्लैमर और एंटरटेनमेंट का डबल डोज जुड़ता दिखाई दे रहा है।
‘मस्ती’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2004 में हुई थी। इसके बाद 2013 में ‘ग्रैंड मस्ती’ और 2016 में ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ रिलीज हुई थीं। सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को एंटरटेन किया और अब चौथा पार्ट दर्शकों के सामने है। खास बात यह है कि जहां पहले तीनों फिल्मों का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया था, वहीं ‘मस्ती 4’ का मेगाफोन इस बार मिलाप मिलन जावेरी ने संभाला है।
क्या है रिलीज डेट?
लंबे इंतजार के बाद यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
ये भी पढ़े – Bigg Boss 19 : घर से बाहर हुई नेहल चुडासमा, शो में आया चौथा हफ्ते का बड़ा ट्विस्ट
‘मस्ती 4’ का टीजर (Mastiii 4 Teaser) साफ संकेत देता है कि दर्शकों को इस बार पहले से ज्यादा शरारत, कॉमेडी और रोमांचक ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…