देश

MCD Polls : दिल्ली एमसीडी उपचुनाव की तारीख घोषित, 12 वार्डों में मतदान

MCD Polls : दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 खाली वार्डों में उपचुनाव की तारीख तय कर दी गई है। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि इन सभी वार्डों पर मतदान 30 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को की जाएगी। इसी दिन सभी परिणाम घोषित किए जाएंगे।

चुनाव आयोग के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू होगी और उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र 10 नवंबर तक जमा कर सकेंगे। इसके बाद 12 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 15 नवंबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।

इन वार्डों में होंगे उपचुनाव

इस बार एमसीडी के मुंडका, शालीमार बाग-बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका-बी, दिचाऊं कलां, नारायणा, संगम विहार-ए, दक्षिण पुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर में उपचुनाव होने हैं।

क्यों खाली हुई सीटें

जानकारी के मुताबिक, कुछ वार्डों की सीटें पार्षदों के विधायक बनने के कारण रिक्त हुई हैं, जबकि कुछ सीटें अन्य राजनीतिक कारणों से खाली पड़ी थीं। शालीमार बाग-बी वार्ड से पहले रेखा गुप्ता पार्षद थीं, जो अब दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं। वहीं द्वारका-बी वार्ड बीजेपी की कमलजीत सहरावत के लोकसभा सदस्य बनने के बाद खाली हुआ। अन्य कई वार्ड आप और भाजपा के उन पार्षदों के इस्तीफे से रिक्त हुए, जिन्होंने इस वर्ष फरवरी में विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

ये भी पढ़े - Amazon LaysOff : अमेज़न में फिर बड़ी छंटनी की तैयारी, 30,000 कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा

राजधानी की राजनीति में ये उपचुनाव खास माने जा रहे हैं क्योंकि इन 12 सीटों के नतीजे न केवल एमसीडी में दलों के समीकरण को प्रभावित करेंगे बल्कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की दिशा भी तय कर सकते हैं।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

23 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

47 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago