Meerut Praval Gupta Suicide Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता के 26 वर्षीय बेटे प्रवल गुप्ता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पटेल पुरी निवासी प्रवल कैंट इलाके में बेहोशी की हालत में मिला था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। गाजियाबाद में प्राइवेट नौकरी करने वाले प्रवल की शादी 2 नवंबर 2025 को ऋषि नगर निवासी स्नेहा गुप्ता से हुई थी। परिवार का आरोप है कि वह पत्नी और ससुराल वालों के कथित मानसिक उत्पीड़न और धमकियों से परेशान था।
आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में प्रवल ने पत्नी स्नेहा और उसके परिजनों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। उसने दावा किया कि शादी के बाद से उसे और उसके माता-पिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। प्रवल के आरोपों के मुताबिक, पत्नी उसकी मां के साथ मारपीट करती थी, बहन से दुर्व्यवहार करती थी और पूरी संपत्ति अपने नाम कराना चाहती थी। उसने बताया कि 31 अक्टूबर को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के दौरान पत्नी ने उस पर गंभीर आरोप लगाए थे।
बेटे की मौत के बाद पिता राजीव गुप्ता की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने कहा कि एक साल पहले इसी दिन वह बेटे की बारात लेकर गए थे और अब ठीक एक साल बाद उसकी दूसरी बारात लेकर जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार उन लोगों का भी आना हुआ, जिन्हें बुलाया नहीं गया था।
मां किरन गुप्ता ने आरोप लगाया कि बहू घर का काम नहीं करती थी, घंटों फोन पर बात करती थी और लगातार अलग रहने का दबाव बनाती थी। उन्होंने बहू और उसके परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सीओ दौराला शिव ठाकुर के मुताबिक, 1 नवंबर 2026 को कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक युवक के जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास करने की सूचना मिली थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच में पत्नी से विवाद और परिवार परामर्श केंद्र में चल रही काउंसलिंग की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…