Breaking

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: टायर फटने से तेज रफ्तार ट्रक घर में घुसा, 3 की मौत

Mirzapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली। अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन गांव में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक का टायर फटने के बाद वह अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा। हादसे में घर के अंदर सो रहे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

टायर फटते ही घर में घुसा ट्रक, मच गई चीख-पुकार

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक का अचानक टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू ट्रक सीधे सड़क किनारे बने घर में जा घुसा। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुहानी और सुनील शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से क्रेन के जरिए ट्रक को हटाकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच, ट्रक जब्त

हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद एडिशनल एसपी और मड़िहान सीओ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago