PM Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 15 जून से साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की पांच दिवसीय यात्रा पर जाने वाले हैं। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी कल साइप्रस की आधिकारिक यात्रा करेंगे। यह दो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की साइप्रस की पहली यात्रा होगी। वो निकोसिया में राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस के साथ बैठक करेंगे।
पीएम मोदी की यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने और भूमध्यसागरीय क्षेत्र और यूरोपीय संघ के साथ भारत की भागीदारी को मजबूत करने के लिए दोनों देशों की साझा भागेदारी है। अपनी यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर 16 जून को जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनानास्किस जाएंगे। यह जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी की लगातार छठी भागीदारी होगी।
शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री जी-7 देशों के नेताओं, अन्य आमंत्रित आउटरीच देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के सामने ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार, खासकर एआई-ऊर्जा संबंध और क्वांटम से संबंधित मुद्दों सहित महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर अपनी विचार रखेंगे। शिखर सम्मेलन के दौरान वो कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। अपने दौरे के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री मोदी 18 जून को क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा पहली क्रोएशिया यात्रा होगी। भारत और क्रोएशिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने वाली है।
प्रधानमंत्री का यह तीन दिवसीय दौरा भारत का यूरोपीय संघ और वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका को मजबूत करेगा। प्रधानमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद 19 जून को भारत लौट जाएंगे।
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…