Mohit Suri created magic again Saiyyara made a big record Box office
Saiyaara Box Office Collection: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक मोहित सूरी एक बार फिर अपनी नई फिल्म ‘सैयारा’ के जरिए सिनेमाघरों में जादू बिखेरते नजर आ रहे हैं। आशिकी 2, एक विलेन, मलंग और हमारी अधूरी कहानी जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक मोहित सूरी की यह लेटेस्ट पेशकश दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।
‘सैयारा’ की कहानी, इमोशन्स और म्यूजिक तीनों ही पहलुओं पर बेहतरीन साबित हो रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म से दर्शकों को अहान पांडे और अनीत पड्डा की एक नई और फ्रेश जोड़ी देखने को मिली है । इन दोनों की केमिस्ट्री को ऑडियंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और सोशल मीडिया पर इनके फैंस की संख्या लगातार बढ़ रही है।
मोहित सूरी को बॉलीवुड में इमोशनल और म्यूजिक बेस्ड फिल्मों के निर्देशक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अब तक जितनी भी फिल्में बनाई हैं, उनमें दर्द, प्यार और दिल को छू लेने वाले म्यूजिक का शानदार संगम देखने को मिला है। ‘आशिकी 2’ का “तुम ही हो” और ‘एक विलेन’ का “तेरी गलियां” जैसे गाने आज भी लोगों के प्लेलिस्ट में शामिल हैं। मोहित सूरी की फिल्मों का म्यूजिक न सिर्फ सुपरहिट रहता है, बल्कि उनकी कहानियों के इमोशन को और भी गहराई देता है।
सैयारा एक ऐसी कहानी है जिसमें मोहब्बत है, मजबूरी है, अधूरापन है, और साथ ही उम्मीद भी है। फिल्म की कहानी दिल को छूने वाली है और म्यूजिक इसका सबसे मजबूत पक्ष माना जा रहा है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी ने पहली ही फिल्म में जिस तरह का परफॉर्मेंस दिया है, उसने दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स को भी प्रभावित किया है।
ये भी पढ़ें : सब लोल टाइप आ जा रहे हैं….भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने शादी पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
मोहित सूरी की फिल्मोग्राफी पर नज़र डालें तो वह ज्यादा फिल्में नहीं बनाते, लेकिन जब भी बनाते हैं,दिल से बनाते हैं। ‘मर्डर 2’ में थ्रिलर और सस्पेंस का बेहतरीन तालमेल था, जबकि हाफ गर्लफ्रेंड में उन्होंने अधूरी मोहब्बत की एक भावनात्मक कहानी पेश की थी। अब ‘सैयारा’ के जरिए उन्होंने एक बार फिर यह साबित किया है कि वह रोमांटिक-ड्रामा जॉनर में बेजोड़ निर्देशक हैं।
सैयारा को न सिर्फ युवाओं से बल्कि हर आयु वर्ग के दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल स्क्रीन तक हर जगह फिल्म की चर्चा है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘सैयारा’ मोहित सूरी के करियर की एक और बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…