monsoon in bihar
Monsoon In Bihar: बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी मंगलवार, 17 जून को पूर्णिया-किशनगंज के रास्ते मानसून बिहार पहुंच गया है। औरंगाबाद, कटिहार, किशनगंज और बांका में सुबह बारिश हुई है। वहीं 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताया है।
विभाग ने 10 जिलों में आंधी-बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट और 28 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश के आसार हैं। सोमवार को राजधानी पटना और नालंदा समेत 12 जिलों में बारिश हुई। इस बीच, राज्य के अलग-अलग जिलों में वज्रपात से 14 लोगों की मौत हो गई। इसमें 12 लोग झुलस भी गए।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 20 जून तक पूरे बिहार में मानसून एक्टिव हो जाएगा। इस बार राज्य में मानसून सामान्य रहेगा। पिछले 24 घंटे में भागलपुर, बक्सर, लखीसराय, कैमूर, बगहा, सीतामढ़ी और बेतिया में आकाशीय बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…