देश

Monsoon session of Parliament : विपक्ष ने सरकार को कटघरे में लाने की बनाई रणनीति, इन मुद्दों पर होगी बहस

Monsoon session 2025: संसद का मानसून सत्र आज यानी 21 जुलाई से शुरु हो रहा हैं, जो 21 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र में जहां सरकार कई अहम विधेयकों को पास कराने की योजना बना रही हैं। वहीं विपक्ष पूरी तैयारी के साथ विभिन्न मुद्दों पर सरकार को कठघरे में खड़ा करने की रणनीति तैयार कर चुका हैं। पहले ही दिन संसद में तीखी बहस और हंगामे की संभावना जताई जा रही हैं। वहीं सरकार का दावा हैं कि वह विपक्ष के सारे सवालों के जवाब देगी।

विपक्ष का फोकस: सुरक्षा, विदेश नीति और प्रशासनिक चूक

विपक्ष इस बार पहलगाम में हुए आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर के नतीजों, बिहार में मतदाता पहचान से जुड़ी खामियों, अहमदाबाद विमान दुर्घटना और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाक युद्ध रुकवाने के दावों को लेकर सरकार से जवाब मांगने की तैयारी में है। डीएमके सांसद टी.आर. बालू ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उनकी पार्टी पहलगाम आतंकी हमले और विमान दुर्घटना जैसे मामलों को संसद में उठाएगी और प्रधानमंत्री से स्थिति पर सीधा जवाब मांगेगी।

संसद में प्रमुख मुद्दों को उठाएंगे सवाल

सीपीआई (एम) सांसद अमरा राम ने कहा कि पहलगाम आतंकी घटना पर एक विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए था। उन्होंने प्रधानमंत्री पर सर्वदलीय बैठक में शामिल न होने को लेकर भी सवाल उठाए। कांग्रेस सांसद विजय वसंत ने बताया कि INDIA गठबंधन ने 19 जुलाई को हुई बैठक में यह तय किया था कि वे संसद में प्रमुख मुद्दों को उठाएंगे और सरकार को जवाबदेह बनाएंगे।

सरकार की तैयारी

सत्र से एक दिन पहले 20 जुलाई को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। सरकार का कहना हैं कि वह सभी सवालों के जवाब देने को तैयार हैं। इस बार सरकार 7 पुराने विधेयकों पर विचार करेगी और 8 नए विधेयक संसद में पेश करने की योजना में हैं।

किन मुद्दों पर होगा टकराव?

-पहलगाम आतंकी हमला
-ऑपरेशन सिंदूर
-बिहार में वोटर वेरिफिकेशन
-अहमदाबाद प्लेन हादसा
-सीजफायर पर डोनाल्ड ट्रंप के बयान

ये भी पढ़ेः माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, मची अफरा-तफरी! कई श्रद्धालु हुए घायल..

विपक्ष की रणनीति देखने लायक

इन सभी मसलों को लेकर विपक्ष सरकार को कटघरे में खड़ा करने की रणनीति पर काम कर रहा हैं। पहले ही दिन बहस के तीखे तेवर देखने को मिल सकते हैं। संसद का यह सत्र कई मायनों में अहम माना जा रहा हैं। जहां एक ओर सरकार अपनी नीतियों को मजबूत करने का प्रयास करेगी, वहीं विपक्ष इस मौके का उपयोग सरकार की जवाबदेही तय करने के लिए करेगा।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

1 hour ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago