लाइफस्टाइल

सुबह की चाय बन सकती है जहर! एक्सपर्ट ने बताए 4 खतरनाक कॉम्बिनेशन, जो चुपचाप बिगाड़ रहे आपकी सेहत

Chai Coffee Dangerous Combination: आज ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी के कप के साथ करते हैं। लेकिन कम ही लोगों को पता है कि इसके साथ खाई जाने वाली कुछ चीजें धीरे-धीरे सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं। क्लीनिकल डायटिशियन के मुताबिक, गलत फूड कॉम्बिनेशन से गैस, एसिडिटी, पोषक तत्वों की कमी और हार्मोनल असंतुलन तक हो सकता है। एक्सपर्ट चेतावनी देते हैं की आप चाय के साथ क्या खा रहे हैं, यह आपकी आदत जितना ही जरूरी फैसला है।

  1. चाय के साथ डीप-फ्राई चीजें: सबसे खतरनाक जोड़

समोसा, ब्रेड पकोड़ा, कचौरी जैसी तली हुई चीजें चाय के साथ बेहद लोकप्रिय हैं, लेकिन ये कॉम्बिनेशन पेट के लिए सबसे बुरा माना गया है। चाय में मौजूद टैनिन जब तेल और मसालों से भरे स्नैक्स के साथ मिलता है तो गैस, एसिडिटी और पेट फूलना बढ़ सकता है। इतना ही नहीं, यह शरीर में आयरन के अवशोषण को भी रोक देता है।

  1. आयरन से भरपूर चीजें: चाय इसे बेअसर कर देती है

एक्सपर्ट बताते हैं कि चाय में मौजूद ऑक्सलेट आयरन से रिएक्ट कर इसके अवशोषण को बाधित करता है। यानी आयरन युक्त भोजन जैसे हरी सब्जियां, गुड़, दालें आदि चाय के साथ लेने पर शरीर उन्हें ठीक से उपयोग ही नहीं कर पाता, जिससे आयरन की कमी होने लगती है।

  1. दही या दही से बनी चीजें: तासीर में टकराव

चाय की तासीर गर्म और दही की ठंडी होती है, और यह मिश्रण शरीर पर उल्टा असर डाल सकता है। चाय के साथ पराठा-दही जैसे कॉम्बिनेशन पेट में जलन, भारीपन और अपच पैदा कर सकता है।

  1. चाय और बिस्कुट: आदत नहीं, नुकसान है

डायटिशियन एक्सपर्ट बताते हैं कि बिस्कुट में रिफाइंड फ्लोर, शुगर और अनहेल्दी फैट होते हैं। चाय के साथ यह कॉम्बिनेशन ब्लड शुगर को अचानक बढ़ा देता है, जो शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है।

सुबह की पसंदीदा चाय अगर गलत चीजों के साथ ली जाए तो धीरे-धीरे सेहत पर बड़ा असर डाल सकती है। इसलिए सावधानी जरूरी है, चाय पिएं, लेकिन सही तरीके से।

ये भी पढ़े: नशीले सिरप का काला कारोबार बेनकाब, STF ने पकड़े रैकेट के दो मोस्ट वांटेड

Shagun Chaurasia

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

55 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

1 hour ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago