Seema Haider is going to become a mother for the sixth time
Seema Haider Pregnancy: पाकिस्तान से भारत पहुंचने के बाद लगातार चर्चा में रहने वाली सीमा हैदर एक बार फिर खबरों के केंद्र में हैं। सचिन मीणा के साथ बेटी मीरा के जन्म के बाद अब सीमा दोबारा मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपने नए वीडियो में पुष्टि की है कि वह 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं और फरवरी में अपने बच्चे को जन्म देंगी। सीमा, जो अपने चार बच्चों के साथ भारत आई थीं और ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सचिन मीणा से शादी कर चुकी हैं, अब छठी बार मां बनने वाली हैं। उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर लंबे समय से अफवाहें चल रहीं थीं, जिन्हें उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल ‘सीमा-सचिन’ पर वीडियो पोस्ट कर स्पष्ट कर दिया।
वीडियो में सीमा ने कहा कि उन्होंने यह बात अभी तक सार्वजनिक नहीं की थी, लेकिन लगातार आती चर्चाओं के बीच उन्हें यह जानकारी सामने रखनी पड़ी। उन्होंने कहा “भगवान ने हमें दोबारा खुशी दी है, हमने इसे स्वीकार किया है।”
ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग भले ही नेगेटिव बातें करेंगे, लेकिन वे अपने सभी बच्चों को पालने में सक्षम हैं। सीमा ने बताया कि उनकी पिछली प्रेग्नेंसी की तुलना में इस बार उनका स्वास्थ्य बेहतर है। हालांकि, सचिन ने खुलासा किया कि सीमा के शरीर में कैल्शियम की कमी बनी हुई है।
सीमा हैदर भारत में सचिन के साथ गृहस्थी बसा चुकी हैं और भारतीय नागरिकता के लिए राष्ट्रपति से अपील भी कर चुकी हैं। दूसरी ओर, उनका पहला पति पाकिस्तान में अपने चार बच्चों को वापस ले जाने की कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। इसी बीच अब सीमा छठी बार motherhood की दहलीज पर खड़ी हैं और एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
ये भी पढ़े: ‘बाबर की आत्मा घुसी है’- हुमायूं कबीर के कदम पर VHP का हल्ला, राज्य सरकार को चेतावनी
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…