लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों की अब डिजीटल हाजिरी की।
MP attendance rules: संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हो रहा है जो 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। ऐसे में सभी सांसदों की सदन में मौजूदगी बनाए रखने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नियम को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। इसके तहत अब संसद के भीतर सांसदों को रजिस्टर की जगह डिजिटल अटेंडेंस देने होगी और देरी से आने वालों को एक दिन की सैलरी भी नहीं मिलेगी।
नए नियमों के मुताबिक अगर कोई सांसद देरी से पहुंचता है और उसके आने से पहले ही किसी वजह से सदन स्थगित हो जाता है तो फिर उस दिन उसे गैर हाजिर माना जाएगा। उनकी एक दिन की तनख्वाह काट ली जाएगी।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब सदन में भीरत पहुंचकर हाजिरी लगाने का प्रावधान लाया जा रहा है। अभी तक सदन के बाहर एक रजिस्टर में हाजिरी दर्ज होती थी। ओम बिरला ने कहा कि कई सांसद रजिस्टर में हाजिरी लगाकर चलते बनते थे या सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद वहां पहुंचते थे, उन्हें अब इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
ओम बिरला ने कहा कि संसद की कार्यवाही में AI के इस्तेमाल की टेस्टिंग जारी है। मॉनसून सत्र तक एआई का इस्तेमाल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस पर काम किया जा रहा है। इसके अंतर्गत भाषण के ट्रांसलेशन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जा रहा है। बाद में उसकी सटीकता को चेक किया जाता है।
ये भी पढ़ें: हवा में अपना कंट्रोल खोने से प्रयागराज में क्रैश हुआ सेना का एयरक्राफ्ट, 3 को बचाया गया
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…