Breaking

UCC पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- रामचंद्र की तरह रहीम से भी एक शादी की उम्मीद

CM Mohan on UCC: मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने की दिशा में सरकार ने बड़ा संकेत दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि 20 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में UCC विधेयक लाने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि जब देश एक है, तो सभी नागरिकों के लिए कानून भी समान होना चाहिए, चाहे उनका धर्म कोई भी हो।

UCC पर मोहन यादव ने दिया राम-रहीम का उदाहरण

इंदौर जिला अस्पताल के नए 300 बेड के भवन के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का समर्थन करते हुए कहा कि अगर भगवान राम एक विवाह का आदर्श प्रस्तुत करते हैं, तो रहीम से भी यही अपेक्षा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून के सामने सभी नागरिक समान हैं और सभी के लिए एक समान व्यवस्था लागू होनी चाहिए।

UCC का मसौदा हो चुका है तैयार

मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान ऐसे वक्त आया है, जब राज्य सरकार UCC को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। यूनिफॉर्म सिविल कोड का मसौदा तैयार करने वाली समिति अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप चुकी है और अब इसे कानूनी परीक्षण के लिए कानून विभाग के पास भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि यह मसौदा विधानसभा में पेश किया जाएगा।



Sunil Gupta

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

21 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

55 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

1 hour ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago