MS Dhoni Retirement News: आईपीएल का 19वीं एडिशन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। लीग का पहला मैच आरसीबी और एसआरएच के बीच खेला जाएगा। इस बीच सीएसके के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज-विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में धोनी ने आईपीएल से रिटायरमेंट के सवाल पर कहा- "मुश्किल होगा… लेकिन कोशिश कर सकता हूं।” गौरतलब है, धोनी आईपीएल में सबसे उम्रदराज क्रिकेटर हैं और आईपीएल से उनकी रिटायरमेंट को लेकर अटकलें लगाई जाती है। उन्होंने अपने कप्तानी में सीएसके को आईपीएल के 5 खिताब दिलाए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के एक कार्यक्रम के दौरान सिवाकार्तिकेयन ने मजाकिया अंदाज में एमएस धोनी से कहा कि वे रिटायरमेंट की बातों को नजरअंदाज करें और 60 साल तक खेलते रहें। इस पर धोनी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि “मुश्किल होगा… लेकिन कोशिश कर सकता हूं।” उनके इस हल्के-फुल्के अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया और वहां मौजूद लोग ‘धोनी-धोनी’ के नारों से गूंज उठे।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने इस आईपीएल में एमएस धोनी की बैटिंग पोजिशन पर अपनी राय दी है। उन्होंने एक चर्चा में कहा कि धोनी की सीएसके के लिए मेंटोर की भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि इस सीजन में धोनी की बैटिंग पोजिशन में भी बदलाव हो सकता है। साथ ही कहा कि धोनी टीम के लिए 7वें नंबर की बजाय 8वें नंबर पर खेल सकते हैं।
ये भी पढ़ें: PSL छोड़ दासुन शनाका IPL के लिए खेलते आएंगे नजर, RR में सैम करण की जगह लेंगे
CSK IPL 2026: धोनी के बिना CSK, क्या टीम संभाल पाएगी दबाव? IPL 2026 से पहले टीम में बड़ा बदलाव
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…