Mukhtar Ansari
Mukhtar Ansari: उत्तर प्रदेश की मशहूर (और विवादित) राजनीतिक व गैंगस्टर परिवार से जुड़े उमर अंसारी, जिसका पिता मुख्तार अंसारी था, को लखनऊ के विधायक निवास से गिरफ्तार किया गया है। उन पर धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के गंभीर आरोप हैं।
गाजीपुर पुलिस ने मोहम्मदाबाद थाने में उमर और उनके वकील लियाकत अली के खिलाफ FIR संख्या 245/2025 दर्ज की है। आरोप है कि उमर ने अपने पिता की जब्त संपत्ति को कोर्ट से छुड़ाने के लिए शिकायत पत्र में मां अफशां अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर कराए। पुलिस का मानना है कि यह पूरा मामला योजना बद्ध धोखाधड़ी का हिस्सा था ताकि अवैध लाभ उठाया जा सके।
उमर को रविवार रात लखनऊ के दारुलशफा इलाके में उनके एक विधायक आवास से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें गाजीपुर पुलिस हिरासत में ले जाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उमर पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) का मामला दर्ज है, क्योंकि यह प्रॉपर्टी उन्हीं के पिता मुख्तार अंसारी की थी, जो पहले ही गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त की जा चुकी थी। केस में फर्जी हस्ताक्षर, धोखाधड़ी और न्यायालय को गुमराह करने के आरोप शामिल हैं।
उम्र के बड़े भाई अब्बास अंसारी को पहले ही हेट स्पीच के मामले में दो साल की जेल हो चुकी है। इसके कारण उनकी विधायक पद से सदस्यता भी रद्द हो चुकी है अब इस गिरफ्तारी के साथ ही अंसारी परिवार के कानूनी संकट और गहराया दिख रहे हैं।
यह भी देखें: Budaun News: हुक्काबार में चलता था लव जिहाद गैंग? आरोपी Arbaz पर नाबालिग का बड़ा खुलासा |
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…