Cover Story Featured

मुंबई में इस कंपनी के MD ने पहनी 600 स्टाफ की तस्वीर वाली जैकेट; सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो

Mumbai MD wears Jacket: क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस के एमडी कुलदीप जैन द्वारा एक कार्यक्रम में अपने कर्मचारियों की तस्वीर से बनी जैकेट पहनने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जैकेट पर 600 कर्मचारियों के तस्वीर होने का दावा किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो एनएसई सेरेमनी के वक्त का है, जिसमें एमडी घंटे बजाते हुए दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि इस जैकेट का मैसेज अपने कर्मचारियों को प्राथमिकता देने का है।

ये भी पढ़ें: डिवाइडर से उछली बेकाबू फरारी ने रॉन्ग साइड से आ रही कार में मारी जोरदार टक्कर, हादसा CCTV में कैद

जैकेट पर सोशल मीडिया में हो रही है चर्चा

इस जैकेट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है और इसकी तारीफ भी की जा रही है। रिपोर्ट है कि इस जैकेट को श्वेता सजनानी ने तैयार किया है। जो पीपल एंड कल्चर ऑफिसर हैं। वीडियो में जैकेट के बनाने की प्रक्रिया को भी समझाया गया है। जिसमें शिल्प कौशल को दिखाया गया है। सजनानी ने वीडियो को लेकर नोट भी लिखा है। सजनानी ने कहा कि क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस कंपनी एनएसई में लिस्टेड है और मुंबई में है। उन्होंने आगे लिखा कि एमडी कुलदीप ने एनएसई सेरेमनी में कहा कि यह सिर्फ उनका व्यक्तिगत पल नहीं बल्कि पूरी टीम और कंपनी के सभी स्टाफ का है। जैकेट साधारण है लेकिन इसका मैसेज बेहद मजबूत है और यह हम सबको जोड़ता है।

ये भी पढ़ें: मुंह में इंसानी टांग लेकर घूमता कुत्ता! शिमला के अस्पताल परिसर में खौफनाक लापरवाही का वीडियो वायरल

Anamika Anand

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

4 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

5 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

6 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

7 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

8 hours ago