Breaking

मुंबई में बारिश का कहर: पेड़ गिरने से 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत, शहर में रेड अलर्ट जारी

Mumbai: मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच रविवार को एक और हादसा हो गया। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के अनुसार, कुर्ला वेस्ट के नौपाड़ा इलाके में दोपहर करीब 12:40 बजे 63 वर्षीय यूनुस कुंदावाला पर अचानक एक पेड़ गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मलबे से निकालकर फौजिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। हादसे के बाद बीएमसी की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटाने और उसकी छंटाई का काम किया।

एक ही दिन में कई पेड़ गिरने की घटनाएं

कुर्ला की घटना के अलावा बांद्रा ईस्ट में भी तेज बारिश और हवाओं के कारण एक पेड़ उखड़कर कई खड़ी गाड़ियों पर गिर गया। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। वहीं, उद्योगपति मुकेश अंबानी के सुरक्षा काफिले के गुजरने से ठीक पहले भी एक पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस और बीएमसी ने तुरंत रास्ता साफ कर यातायात बहाल कर दिया।

बारिश से अब तक चार लोगों की मौत

मुंबई महानगर क्षेत्र में इस मानसून के दौरान पेड़ गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे पहले 30 जून को एक पीपल का पेड़ स्कूल बस पर गिरने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। वहीं मीरा-भायंदर में भी एक व्यक्ति की पेड़ गिरने से जान चली गई। इसके अलावा 2 जुलाई को साकीनाका में 55 वर्षीय व्यक्ति खुले सीवर मैनहोल में गिरकर मौत का शिकार हो गया। बीएमसी के अनुसार, एक निजी ठेकेदार ने नाले की सफाई और सुरक्षा ग्रिल लगाने के लिए मैनहोल का ढक्कन हटाया था, लेकिन पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए बिना जगह छोड़ दी थी।

ये भी देखे: https://newsindia24x7.tv/ram-mandir-donation-theft-case-five-accused-to-be-questioned-in-jail-today/

Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago