Rajasthan News
Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नीरजा मोदी स्कूल में पढ़ने वाली 9 वर्षीय छात्रा अमायरा मीणा ने 1 नवंबर को चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। यह घटना न केवल परिवार बल्कि पूरे शहर को झकझोर गई है। अब इस मामले में अमायरा की मां शिवानी मीणा ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
शिवानी मीणा का कहना है कि उनकी बेटी पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में थी। स्कूल के कुछ बच्चे उसके साथ लगातार बुलिंग और छेड़छाड़ कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अमायरा अक्सर कहती थी "मम्मी, मुझे स्कूल नहीं जाना, सब मेरा मजाक उड़ाते हैं।"
मां के मुताबिक, 10 अक्टूबर को एक घटना ने सबकुछ बदल दिया। अमायरा ने सिर्फ एक लड़के को “हेलो” कहा था, लेकिन उस बच्चे ने क्लास में फैला दिया कि उसने “आई लव यू” कहा है। इसके बाद पूरी क्लास में उसका मजाक उड़ाया गया, बच्चे उसका नाम लेकर ताने मारने लगे। रात में जब शिवानी ने उस बच्चे के पैरेंट्स से बात की तो उन्होंने माफी मांग ली, लेकिन बुलिंग बंद नहीं हुई।
परिवार का आरोप है कि उन्होंने कई बार स्कूल से शिकायत की, यहां तक कि पैरेंट्स वॉट्सऐप ग्रुप में भी संदेश भेजे, मगर स्कूल प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अमायरा के पिता ने बताया कि वे बेटी का स्कूल बदलने की सोच रहे थे, क्योंकि वह रोज़ रोते हुए स्कूल जाती थी। लेकिन उन्हें अंदाज़ा नहीं था कि उनकी मासूम बेटी ऐसा कदम उठा लेगी।
पुलिस ने अब स्कूल प्रशासन और शिक्षकों से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या वास्तव में स्कूल में बुलिंग और छेड़छाड़ के हालात थे। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है, क्या हमारे स्कूल बच्चों को शिक्षा के साथ सुरक्षित माहौल भी दे पा रहे हैं? आखिर कब तक छोटे बच्चे अपमान और मानसिक दबाव का शिकार बनते रहेंगे?
ये भी पढ़े – एक्स ने किया पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ के दावे का पर्दाफाश, कश्मीर पर झूठा बयान हुआ बेनकाब
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…