Saturday, Oct 03

होम = Cover Story Latest = लॉन्ग वीकेंड पर नैनीताल में 35 हजार वाहनों के बाद पुलिस अलर्ट, शाम 4 बजे से बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था

लॉन्ग वीकेंड पर नैनीताल में 35 हजार वाहनों के बाद पुलिस अलर्ट, शाम 4 बजे से बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था

Nainital: लॉन्ग वीकेंड और साफ मौसम के चलते नैनीताल, भवाली, भीमताल और कैंची धाम में पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है। बीते दिन इन क्षेत्रों में 35 हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही के बाद नैनीताल पुलिस ने ट्रैफिक प्लान बदला है। शनिवार-रविवार शाम 4 से रात 10 बजे तक हल्द्वानी-काठगोदाम से पहाड़ की ओर जाने वाले वाहनों को नियंत्रित किया जाएगा और नीचे आने वाले ट्रैफिक को प्राथमिकता मिलेगी। स्थानीय लोगों से भी इस दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील है।

भीमताल और नैनीताल में वन-वे व्यवस्था

शाम 5 बजे के बाद भीमताल तिराहे पर वन-वे व्यवस्था लागू होगी और वाहनों को नीचे की ओर भेजा जाएगा। शाम 5:30 बजे से नैनीताल जाने वाले ट्रैफिक को करीब तीन घंटे नियंत्रित किया जाएगा। पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, आरटीओ और अन्य विभागों की टीमें तैनात रहेंगी।

कैंची धाम के लिए शटल सेवा

कैंची धाम में निजी वाहनों से मंदिर तक नहीं जाने की अपील की गई है। भीमताल विकास भवन, भवाली चौराहा और सैनिटोरियम से शटल सेवा उपलब्ध रहेगी। वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा करना होगा। यहां वन-वे दर्शन व्यवस्था के तहत प्रवेश और निकास के अलग रास्ते तय किए गए हैं।

शाम 4 बजे बाद वैकल्पिक रास्ते

नैनीताल जाने वाले वाहन कालाढूंगी मार्ग ले सकते हैं। रुद्रपुर, बाजपुर, रामनगर, काशीपुर और मुखानी की ओर से आने-जाने वालों के लिए मुखानी–फतेहपुर–पटवा डांगर मार्ग सुझाया गया है। एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से तय रूट, पार्किंग और शटल सेवा का पालन करने की अपील की है।

ये भी पढ़े: ‘असाधारण साहस’ की मिसाल: दुबई के क्राउन प्रिंस ने फ्लाईदुबई के ‘हीरो’ पायलट स्मित से की मुलाकात