मन की बात में पीएम मोदी की जनता से खास अपील
PM Modi's Mann Ki Baat: वैश्विक तनाव और युद्ध के बीच भारत को लेकर एक अहम संदेश सामने आया है। नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में देश को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया इस समय गंभीर संकट के दौर से गुजर रही है और इसका सीधा असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के जिस क्षेत्र में संघर्ष जारी है, वही इलाका वैश्विक ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पर असर पड़ना स्वाभाविक है। उन्होंने बताया कि इस कारण पूरी दुनिया में ईंधन संकट की स्थिति बनती जा रही है।
पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि भारत इस चुनौती से मजबूती के साथ निपट रहा है।
मजबूत वैश्विक संबंध
विभिन्न देशों का सहयोग
पिछले दशक में बढ़ी देश की क्षमता
इन सबकी वजह से भारत हालात को संतुलित रखने में सफल है।
प्रधानमंत्री ने खास तौर पर अफवाहों को लेकर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस गंभीर मुद्दे पर भी राजनीति कर रहे हैं, जो देशहित के खिलाफ है।
अफवाहें फैलाना देश को नुकसान पहुंचाता है, लोगों को सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए।”
पीएम ने देशवासियों से अपील की कि जैसे कोविड संकट के समय देश ने एकजुट होकर मुश्किलों का सामना किया, वैसे ही इस बार भी मिलकर हालात से बाहर निकलना होगा।
प्रधानमंत्री ने इस दौरान खेलों में भारत की उपलब्धियों का भी जिक्र किया।
T20 विश्व कप में ऐतिहासिक जीत
जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी जीती
गुलवीर सिंह ने न्यूयॉर्क सिटी हाफ मैराथन में तीसरा स्थान हासिल कर रिकॉर्ड बनाया
पीएम मोदी ने बताया कि-
गांवों में जल संरक्षण के लिए अभियान तेज हुए हैं
‘अमृत सरोवर’ योजना के तहत हजारों जलाशय बनाए गए
मछुआरों के लिए बीमा और सुविधाओं में सुधार किया जा रहा है
प्रधानमंत्री ने देशवासियों से स्वास्थ्य पर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा की-
योग को जीवन का हिस्सा बनाएं
शुगर का सेवन कम करें
खाने के तेल में 10% तक कटौती करें
उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी योग का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है।
कुल मिलाकर, प्रधानमंत्री का संदेश साफ है दुनिया संकट में है, लेकिन भारत तैयार है, बस अफवाहों से बचकर एकजुट रहना जरूरी है।
ये भी पढे़ं: अगला निशाना क्यूबा’ ट्रंप की चेतावनी से बढ़ा वैश्विक तनाव, क्या होगा अगला कदम?
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…