बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा है। बंगाल चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अपनी विचारधारा से असहमत लोगों को निशाना बना रही है। उन्होंने सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के छात्रों के साथ कथित कार्रवाई पर भी नाराजगी जताई और उनके समर्थन में आवाज उठाई।
नसीरुद्दीन शाह ने अपने बयान में बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत पर सवाल उठाते हुए इसे छल-कपट से मिली जीत बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अब उन लोगों से बदला लेने की कोशिश कर रही है, जो उसकी विचारधारा और नीतियों से सहमत नहीं हैं। अभिनेता के मुताबिक, सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के छात्र भी इसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रशासन से जवाबदेही मांगने वाले छात्रों को कारण बताओ नोटिस दिए गए, उन पर निगरानी रखी गई और उन्हें धमकियां दी गईं। शाह ने यह भी कहा कि छात्रों से हॉस्टल खाली करने के लिए कहा गया है।
नसीरुद्दीन शाह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी अपने पक्ष में प्रचार करने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को डराने और उनकी सोच को प्रभावित करने की कोशिश भी कर रही है। यह पहली बार नहीं है जब अभिनेता ने छात्र आंदोलनों का समर्थन किया हो। इससे पहले जुलाई में कॉकरोच जनता पार्टी के 'चलो संसद' मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई पर भी उन्होंने नाराजगी जताई थी। एक वीडियो के जरिए उन्होंने प्रदर्शनकारी युवाओं के साथ किए गए व्यवहार की आलोचना की थी।
उस समय शाह ने देश के नेतृत्व और युवाओं की सोच को लेकर भी अपनी बात रखी थी। उन्होंने अपने अभिनय और शिक्षण के अनुभव का जिक्र करते हुए बताया था कि नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में प्रशिक्षण लेने के बावजूद, छात्रों को सिखाने के दौरान उन्होंने खुद भी बहुत कुछ सीखा। उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों के प्रति अपनी सहानुभूति जाहिर की थी। नसीरुद्दीन शाह अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। इस बार भी उनके बयान ने बीजेपी की राजनीति और छात्रों के साथ कथित व्यवहार को लेकर बहस छेड़ दी है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली: तीन पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर 12वीं की छात्रा ने खुद को आग लगाकर दी जान
Sharad Purnima 2026: हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।…
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार यात्री और माल परिवहन को बेहतर बनाने के लिए तीन…
Philippine Air Force Plane Crash 2026: फिलीपींस में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान वायुसेना के दो…
Delhi: दिल्ली के शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की…
Telangana: तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में दशहरे के दिन 15 वर्षीय लड़की के अपहरण और…
Europe Heatwave Deaths 2026: यूरोप में 2026 की गर्मियों के दौरान रिकॉर्ड तोड़ तापमान ने…